AAP की प्रतिक्रिया :सांसदों की बगावत पर भड़के संजय सिंह, कहा- पंजाब की जनता इन गद्दारों को माफ नहीं करेगी'

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर पार्टी के सांसद संजय सिंह भड़क गए।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने इन्हें विधायक-सांसद बनाया, उसके साथ इन्होंने दगा किया। पंजाब की जनता इन गद्दारों को माफ नहीं करेगी।
सांसदों की बगावत पर भड़के संजय सिंह, कहा- पंजाब की जनता इन गद्दारों को माफ नहीं करेगी'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। खास तौर पर राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने तीखी नाराजगी जताई। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस घटनाक्रम से वे बेहद आहत हैं और यह पार्टी के लिए एक भावनात्मक क्षण है। इसके साथ ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Twitter Post

पंजाब की पीठ पर जूता मारा

सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा को पंजाब की जनता ने कितना प्यार दिया, उन्हें राज्यसभा में पहुंचाया, अब वे भाजपा की गोद में पहुंच गए। संदीप पाठक को पार्टी ने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं। हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने आशीर्वाद दिया। लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की पीठ पर जूता मारने जैसा काम किया है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Elections : 'खेला' अभी बाकी है...पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब 'दीदी' की सीट भबानीपुर पर नजर

अशोक मित्तल पर छापे का जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिन नेताओं को पहचान और पद दिया, वही अब पार्टी से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा, दो दिन पहले ही अशोक मित्तल पर ईडी ने छापा मारा था और अब आप देख रहे हैं आज क्या हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने घटनाओं की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा, इन सबकी टाइमिंग देखिए। उनका इशारा साफ था कि इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी सियासी रणनीति हो सकती है।

 भगवंत मान के कार्यों को रोकने 'ऑपरेशन लोटस'

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आगे उन्होंने आरोप लगाया, आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'TMC का दिया बुझने वाला...' ये आखिरी समय में फड़फड़ाता है, सरकार बनने के बाद सारी फाइलें खुलेंगी, बंगाल में बोले मोदी

इन नेताओं ने छोड़ी AAP

राघव चड्ढा के अलावा कई अन्य राज्यसभा सांसद भी आम आदमी पार्टी से अलग हो चुके हैं। इनमें स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी जैसे नाम शामिल हैं। इन लगातार हो रहे इस्तीफों से पार्टी के सामने संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं, जिनसे निपटना अब नेतृत्व के लिए बड़ी परीक्षा बन गया है।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts