'TMC का दिया बुझने वाला...' ये आखिरी समय में फड़फड़ाता है, सरकार बनने के बाद सारी फाइलें खुलेंगी, बंगाल में बोले मोदी

कोलकाता/दमदम। PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता के दमदम में रैली की। उन्होंने यहां विपक्ष पर जमकर वार किया अपने संबोधन में मोदी ने कहा TMC का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है. पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है। अब बस परिणाम बाकि है, पीएम ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी।
मोदी ने महिला आरक्षण और पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटियों के सपनों को कुचलने नहीं देगी और महिलाओं की सुरक्षा पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
महिला आरक्षण और सुरक्षा पर PM का जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बेटियों के सपनों की रक्षा की जाएगी, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए अत्याचारों की फाइलें खोली जाएंगी, उन्होंने इसे मोदी की गारंटी बताया। इससे पहले गुरुवार को भी पीएम ने संबोधन किया था। जिसमें उन्होंने जंगलराज को लेकर विपक्ष को आड़े हाथ लिया था। राज्य में पहले चरण की वोटिंग के दौरान हुई हिंसक घटनाएं हुई थी।
यह भी पढ़ें: West Bengal Elections : कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी-झालमुड़ी मैंने खाई और झाल TMC को लगी
बंगाल चुनाव पर भाजपा का दावा
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही 4 जरूरी बातें
- 152 सीटों में से 110 सीटें जीतने का दावा
- 4 मई को भाजपा सरकार बनने की संभावना जताई
- अगला मुख्यमंत्री बंगाल का ही होगा और भाजपा कार्यकर्ता होगा
- रिकॉर्ड मतदान और अगला चरण
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर 92.72% मतदान दर्ज किया गया।
दूसरे चरण की वोटिंग: 29 अप्रैल
चुनाव परिणाम: 4 मई
टीएमसी पर पीएम का हमला
हुगली नदी में पीएम ने नाव की सवारी की, लिखा एक यादगार सुबह
यह भी पढ़ें: ‘गंगा बंगाल की आत्मा है...’ PM मोदी ने हुगली में की नाव की सवारी, नाविकों और आम लोगों से भी मिले; देखें PHOTOS
PM ने ये भी कहा-
- डर और भ्रष्टाचार से मुक्ति
- सिंडिकेट राज से मुक्ति
- महिलाओं पर अत्याचार से मुक्ति
- बेरोजगारी और पलायन से मुक्ति की आवश्यकता है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है और
- अब जनता उसे फिर से मजबूत कर रही है।
महिलाओं के मुद्दे पर बयान
मोदी ने कहा कि जब बंगाल की महिलाएं न्याय मांगती हैं, तो उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। उनके अनुसार, टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाएं आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा करें। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में सुनामी दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सीटों में बड़े अंतर से बढ़त बनाएगी और लंबे समय तक सत्ता में रह सकती है।











