केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का हल्ला बोल : आज देशभर में पार्टी का 'सामूहिक उपवास', कहा- तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी सामूहिक उपवास करेगी। इस उपवास में शामिल लोगों को लेकर आप नेताओं का दावा है कि दिल्ली के जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां में पार्टी के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जनता के साथ सामूहिक उपवास करेंगे। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था।
https://twitter.com/ANI/status/1776828827542704372
तानाशाही के खिलाफ उठा रहे आवाज : AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता आज देशभर में उपवास करने वाले हैं। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे उपवास के लिए पहुंचे। पार्टी की मांग है कि, शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को रिहा किया जाए। इसी को लेकर यह उपवास किया जा रहा है। https://twitter.com/AAPDelhi/status/1776854590153240582AAP ने बताया केजरीवाल को देश का बेटा
इसी के साथ पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा हुआ है कि तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं। बता दें कि इससे पहले AAP ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था। पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में पीएम आवास का घेराव करने भी निकले थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोककर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था।न्यायिक हिरासत में हैं केजरीवाल
शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की रिमांड खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 15 अप्रैल तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। इस दौरान केजरीवाल ने तिहाड़ ले जाने के लिए तीन किताबों की मांग की थी।केजरीवाल ने जेल में तीन किताबें मांगी
केजरीवाल ने तिहाड़ ले जाने के लिए तीन किताबों की मांग की थी। केजरीवाल ने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट में एक याचिका दायर कराई थी। केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कोर्ट से कहा था- अरविंद केजरीवाल को जेल में 3 किताबें दी जाएं- गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की बुक हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड। इसके साथ ही उन्होंने जेल में जरूरी दवाओं की भी मांग की थी।





















