Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, विधायक भूपत भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Follow on Google News
गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, विधायक भूपत भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
अहमदाबादगुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक भूपत भयानी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम को आप के लिए एक झटका माना जा रहा है। भयानी राज्य विधानसभा में जूनागढ़ के विसावडर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विधायक भयानी ने गांधीनगर में सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। सोशल मीडिया पर जारी उनके इस्तीफे की प्रति के मुताबिक भयानी ने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे किसी कारण का उल्लेख नहीं किया। भयानी के पार्टी छोड़ने के बाद अब गुजरात में आम आदमी पार्टी के सिर्फ 4 विधायक बाकी रह गए हैं।

भयानी का इस्तीफा स्वीकार

गुजरात विधानसभा के सचिव डी एम पटेल ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष ने भयानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भयानी पिछले साल विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों में से एक थे। इस चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 156 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। यह पहली बार था जब आप ने इस विधानसभा चुनाव में कोई सीट हासिल की थी।

कौन हैं भूपत भयानी

भूपत भयानी ने 2022 का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के विसावदर विधायक के रूप में जीता था। बता दें कि वह 2022 में बीजेपी के लिए जॉइंट किलर बन गए। उन्होंने सरपंच से लेकर विधायक तक का राजनीतिक सफर तय किया है। 2017 तक भयानी बीजेपी में थे। हालांकि, 2022 में उन्होंने ‘आप’ से विधानसभा चुनाव लड़ा। ये भी पढ़ें- VIDEO : लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा से घुसे दो शख्स; जूते से स्प्रे निकालकर छिड़का
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts