Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 20 February 2025 : गुरुवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 20 February 2025 : गुरुवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 20 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार है। सप्तमी तिथि प्रातः 09:58 बजे तक रहेगी। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, और भाग्य का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि (Aries)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 2 आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। वाहनसुख अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग – केसरिया, पीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप में कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ रंग – सिल्वर, सफेद लकी नंबर – 3 ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 1 आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 9 गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

तुला राशि (Libra)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 2 गणेशजी कहते हैं कि आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ रंग – सफेद, नारंगी लकी नंबर – 4 आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

धनु राशि (Saggittarius)

शुभ रंग – गुलाबी, क्रीम लकी नंबर – 1 आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ रंग – लाल, मैरून लकी नंबर – 1 परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।

कुंभ राशि (Aquarious)

शुभ रंग – काला, क्रीम लकी नंबर – 8 प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces)

शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 5 आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts