Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 23 February 2025 : रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 23 February 2025 : रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 23 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार है। दशमी तिथि दिन में 01:55 बजे तक रहेगी। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आज सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी आप को देते हैं। सरकार- विरोधीकार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। व्यवसाय में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद उपस्थित होने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लीजिएगा ऐसी गणेशजी की सलाह है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालने की ओर सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते है। खर्च अधिक होगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप के अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। मध्याहन के बाद मनोरंजन आप के मन पर छाया रहेगा। मित्रों एवं स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन स्थल पर जाने का अवसर आप को प्राप्त होगा। मान और सम्मान प्राप्त होने से मन में संतोष का अनुभव होगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं की भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न कीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिकरुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव आप करेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बौद्धिक चर्चा टालिएगा ऐसी गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर- सट्टे में साहस न करें।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आप को आकर्षण अधिक रहेगा। गणेशजी के आशीर्वाद से आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड सकता है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करना आज के दिन के लिए टालिएगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आज दिन की प्रथम पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। तथा मानसिकरुप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक वर्तन कीजिएगा। धर्मकार्य पर खर्च होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना भी है। साथियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न कीजिएगा। स्नेहीजन तथा मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें। मध्याहन के बाद नकारात्मक विचार आप को परेशान कर सकते हैं। आप की वाणी या वर्तन से परिवारजनों में से किसी को दुःख पहुंच सकता है। इससे उस व्यक्ति और आप दोनों के मन में ग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अडचनें आ सकती हैं।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिएगा। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों को मिलने का अवसर मिलेगा जिसका लाभ आप अवश्य लें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य को संभालिएगा। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखिएगा। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन- आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर चलिएगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – सफेद और गुलाबी लकी नंबर – 6 आपका मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के संकेत गणेशजी आप को देते हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करिएगा। प्रवास हो सकता है। मध्याहन के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में कहीं दूर जाना पड़े ऐसी संभावना है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts