ताजा खबरधर्म

Aaj ka Rashifal 22 May 2025 : गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifalआज 22 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार है। दशमी तिथि देर रात 01:12 बजे तक रहेगी। इस दौरान पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शाम 05:47 तक रहेगा। इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, और भाग्य का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी

लकी नंबर – 7

आप सामाजिक कार्य पर उपस्थित होंगे और मित्रों तथा स्नेहियों के साथ बहुत आनंद मना सकेंगे। मित्रों के पीछे खर्च होगा और उनके पास से लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। आप प्राकृतिक सौंदर्य की निकटता प्राप्त करने के लिए घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में शांति और मेलजोल बना रहेगा। आपके लिए आय के नए अवसर उपस्थित होंगे। गणेशजी कहते हैं कि अचानक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 4

जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या उसकी योजना बनाना चाहते हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छाहै, ऐसा गणेशजी बताते हैं। आज आप नौकरी. व्यवसाय में लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति होगी।व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, सरकार द्वारा भी लाभ हो सकता है। समाज में आपकी गणना होगी और उसका उल्लेख होगा। विलंब हो रहे काम पूरे हो सकेंगे। दांपत्यजीवन अधिक सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 8

समय आपके लिए अनुकूल न होने के कारण आपके कार्य पूरे होने में देर होने की संभावना है। आपके शरीर में थकान स्फूर्ति का अभाव रहेगा। तकलीफों से परेशान होंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का शिकार बनेंगे। सरकारी मामलों से सम्बंधित समस्याएँ बाधक बन सकती हैं। गणेशजी कहते हैं कि महत्त्वपूर्ण कार्यों का निर्णय आज न लें। संतान के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से बचकर रहें।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 6

नकारात्मक मानसिकता के कारण निराशा अनुभव करेंगे। बाहर खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आपको गरम मिजाज को अंकुश में रखना पड़ेगा। परिवारजनों के साथ भी मतभेद हो सकता है। नए सम्बंध आपकी कठिनाइयाँ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक कठिनाई अनुभव करेंगे। आपरेशन या दुर्घटना की संभावना है। भगवान का नाम लेने से आपके मन को शांति मिलेगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला

लकी नंबर – 4

पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। सांसारिक विषयों में आपका मन नहीं लगेगा। गणेशजी कहते हैं कि समाज में आत्मसम्मान को ठेस पहुँचेगी या अपयश मिलने का भी योग है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों को हल करने में थोड़ी देर हो सकती है।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 2

आपका तन-मन स्वस्थ रहेगा। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा और आपको खुशी, वित्तीय लाभ तथा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके अधीनस्थ और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ होने से आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 1

आज आप अपनी सृजनशीलता और कल्पनाओं का बहुत अच्छी तरह उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति से खुशी का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचार करने के कारण मन अस्वस्थता का अनुभव करेगा। आप किसी के साथ बुद्धिपूर्वक चर्चा करेंगे और वाद-विवाद हो सकता है। परंतु गणेशजी की सलाह है कि आपको उसमें अधिक गहराई में नहीं उतरना चाहिए।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 3

आज आप तन-मन में अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी- बड़ी चिंता आपको सताया करेगी। कुटुंबीजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन संपति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने में ध्यान रखना पड़ेगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी

लकी नंबर – 9

आप आध्यात्मिक विषयों तथा गूढ़ और रहस्यमयी विद्याओं की तरफ आकर्षण महसूस करेंगे। कोई कार्य करना चाहते हों तो समय अनुकूल रहेगा। अपने घर में मित्रों तथा सम्बंधियों का स्वागत करके आनंद अनुभव करेंगे। आज आप शुरू किए गए कार्य पूर्ण कर सकेंगे। नजदीक के स्थान पर प्रवास की संभावना है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। सहोदरों के साथ आपके सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। प्रियजनों से मिलने का योग है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबीसफेद

लकी नंबर – 7

आपको वाणी और व्यवहार को अंकुश में रखना चाहिए, ऐसी गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना सकेंगे। आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आँख में दर्द और पीड़ा हो सकती है। नकारात्मकता से जितना दूर रहेंगे उतना लाभ हो सकेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून 

लकी नंबर – 3

गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ होने से आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। परिवारजनों, मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ आपका घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। घूमने जाने या प्रवास पर्यटन की योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता और चिंतन में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद

लकी नंबर – 5

गणेशजी की सलाह के अनुसार आर्थिक विषय और पूँजी निवेश में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। आपका ध्यान विचलित होगा और बेचैनी अनुभव होगा। आध्यात्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। आपको मित्रों और स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी लालच के कारण नुकसान होने की संभावना है। जमानत या कानूनी मामलों में न पड़ने की सलाह है।

संबंधित खबरें...

Back to top button