Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 20 April 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 20 April 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 20 अप्रैल 2025 को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार है। सप्तमी तिथि शाम 07:00 बजे तक रहेगी। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 गणेशजी आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम न रखने से आप के कार्य और सम्बंध भी बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 9 शारीरिकरुप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो जाएंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 7 आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी भी करेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यालय में सहकार्यकरों का सहकार भी प्राप्त होगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। मानसिकरुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थिगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिकरुप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 आज का दिन आनंद में बितेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिकरुप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आपके वर्तन से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए वर्तन भी संयमित रखें। वैचारिकरुप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्त करने में अवरोध आ सकते है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजीकी कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्तिमें वृद्धि होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखिएगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 8 आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts