Aaj ka Rashifal 14 February 2025 : शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 14 February 2025 : शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज 14 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि (Aries)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 5 गणेशजी कहते हैं कि आज आप का मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानों से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 4 गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग – केसरिया, पीला लकी नंबर – 6 किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 2 गणेशजी कहते हैं कि प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

सिंह राशि (Leo)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 5 वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पड़िएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ रंग – सिल्वर, सफेद लकी नंबर – 4 आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 7 आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानों की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालिएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 6 आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतिएगा।

धनु राशि (Saggittarius)

शुभ रंग – गुलाबी, क्रीम लकी नंबर – 3 नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ रंग – सफेद, नारंगी लकी नंबर – 7 आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarious)

शुभ रंग – काला, क्रीम लकी नंबर – 9
आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिकरुप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।

मीन राशि (Pisces)

शुभ रंग – लाल, मैरून लकी नंबर – 1 लोभ या लालच में न फँसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूँजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिवारजनों से मतभेद होने की संभावना है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts