Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 11 March 2025 : मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 11 March 2025 : मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 11 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार है। द्वादशी तिथि सुबह को 08:13 बजे तक रहेगी। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। इस दिन मंगल देव की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुँचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज आज न कराने की गणेशजी की सलाह है। आफिस या अन्यत्र स्त्रीवर्ग से हानि पहुँचने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी, परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस सम्बंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी- धंधा में साथी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 शारीरिक- मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका मन अधिक माफक रहेगा। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचेगी। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएँ। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, उसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभोंका उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। प्राकृतिक सौंदर्यवाले स्थलों पर पर्यटन होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संताने आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 अनिच्छनीय घटनाएँ, बीमारी, क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों तथा नए सम्बंध उपाधि कराएँगे। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएँ। झगड़े- विवाद से दूर रहें।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 कार्यभार और मानसिक टेन्शन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 गणेशजी कहते हैं कि आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधा के स्थल पर सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 गणेशजी कहते हैं कि आपमें निहित सृजनात्मकता को गति मिलने आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts