Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला, छुरी-तलवार से वार कर बनाया वीडियो, पोस्ट कर लिखा- और करो उलझन

Follow on Google News
भोपाल में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला, छुरी-तलवार से वार कर बनाया वीडियो, पोस्ट कर लिखा- और करो उलझन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।  गैमन इंडिया मॉल के पास मंगलवार-बुधवार रात के बीच एक 22 वर्षीय युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियारों से लैस हमलावर इनोवा कार से आए और मैकेनिक अमन पर छुरी व तलवार से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अमन को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पीड़ित को मिलती थी धमकियां

    घायल अमन टीटी नगर की शिव नगर कॉलोनी का निवासी है और टीटी नगर क्षेत्र में एक मैकेनिक की दुकान चलाता है। उसके भाई फैजान ने बताया कि क्षेत्र के बदमाश नरेंद्र रायकवार और नीलेश रजक बीते कई महीनों से अमन से हर महीने अड़ीबाजी के पैसे मांग रहे थे। जब अमन ने रकम देने से इनकार किया, तो उसे धमकियां मिलने लगीं।

    डर के चलते अमन ने कई बार पैसे दिए भी, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ी तो उसने तीन महीने पहले पुलिस को शिकायती आवेदन दिया, लेकिन उस समय कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

    मॉल के पास हुआ हमला

    घटना मंगलवार देर रात 2:30 बजे की है। अमन गैमन इंडिया मॉल के पास एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी नरेंद्र, नीलेश और उनके अन्य साथी इनोवा कार से पहुंचे। सभी के पास छुरी, तलवार जैसे धारदार हथियार थे। उन्होंने बिना कुछ कहे अमन पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान अमन के चीखने की आवाज सुनकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

    हमले के बाद सोशल मीडिया पर डाला वीडियो,

    हमले के कुछ ही समय बाद आरोपी नरेंद्र रायकवार ने घायल अमन का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सनसनी फैला दी। वीडियो में अमन खून से लथपथ हालत में दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ आरोपी ने कैप्शन लिखा- “और करो उलझन”

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    घटना के बाद डीसीपी शशांक ने बताया कि अमन की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts