Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के कोलार में युवक की हत्या कर जलाया और दफनाया, युवती से मिलने गया था मृतक; खेत में मिला शव

Follow on Google News
भोपाल के कोलार में युवक की हत्या कर जलाया और दफनाया, युवती से मिलने गया था मृतक; खेत में मिला शव
भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में एक गुमशुदा युवका शव मिला। मृतक हफ्ते भर पहले घर से गायब था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की थाने में दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि मृतक किसी युवती से मिलने गया था। वहीं प्रेमिका से मिलने पहुंचे उसके भाई ने युवक की हत्या कर दी। फिर लाश को जलाकर एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को खेत से अर्ध जली लाश बरामद की है। ये घटना कोलार इलाके के कजलीखेड़ा के पास बोरदा गांव की है।

संदिग्धों से पूछताछ में हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, युवक संजू सिसोदिया (22) की गुमशुदगी कुछ दिन पहले कोलार थाना में दर्ज हुई थी। युवक हफ्ते भर पहले अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसके बाद से लापता था। परिजन ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक के नहीं मिलने पर संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ। जिसमें बताया कि युवती के भाई ने युवक को मौत के घाट उतारा और जलाकर खेत में दफनाया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अर्ध जली लाश को निकाला। वरिष्ठ अधिकारी और एक दर्जन थाना प्रभारियों सहित अतरिक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1730506508247662827[/embed]

आरोपी ने कबूल की वारदात

इधर, पुलिस ने संदेह के आधार पर युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान उसने युवक की जलाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। साथ ही शव को खेत में दफन करने की बात कही है। बयानों के आधार पर पुलिस ने बोरदा गांव के एक खेत से युवक का शव बरामद कर लिया है। वहीं आसपास के गांव वाले भी मौके पर इक्कठे हुए।

25 नवंबर को थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

इस मामले पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने कहा कि लापता युवक कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा गांव का रहने वाला था। जो 23 नवंबर से लापता था और परिजनों ने 25 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले भूरा धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बहन से प्रेम प्रसंग के संदेह में युवक की हत्या करने की बात कबूल की है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts