Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : 16 साल से कैद महिला की अस्पताल में मौत, पुलिस ने ससुराल से किया था रेस्क्यू, पलंग पर मिली थी बेहोश

Follow on Google News
Bhopal News : 16 साल से कैद महिला की अस्पताल में मौत, पुलिस ने ससुराल से किया था रेस्क्यू, पलंग पर मिली थी बेहोश
भोपाल। जहांगीराबाद इलाके के एक घर में 16 साल से कैद महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का 9 दिन पहले रेस्क्यू किया था। महिला के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। परिवार के लोग भी भोपाल में मौजूद हैं। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति पर मामला दर्ज किया था।

क्या है पूरा मामला

महिला थाना पुलिस के मुताबिक नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके तत्काल बाद महिला थाने की पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस की मदद से कोली मोहल्ले के एक तीन मंजिला घर में दबिश दी गई। यहां तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में बेहद गंभीर हालत में महिला मिली। वह पलंग पर बेहोश पड़ी थी। पीड़ित महिला को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत ठीक होने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे, उसके बाद पति समेत सुसराल पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, महिला थाना में किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर ने आवेदन दिया था कि उनकी बेटी रानू साहू (40) का विवाह साल 2006 में रिंकू साहू निवासी जहांगीराबाद के साथ किया था। वर्ष 2008 के बाद से उन्हें बेटी से उसके ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। बेटी के दो बच्चे  (बेटा-बेटी) हैं, लेकिन वह इस समय कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने से बेटी की हालत बहुत खराब है। बेटी के ससुराल के पास रहने वाले पड़ोसियों ने बेटी के फोटो के साथ खबर दी थी। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत की।

आर्थिक स्थिति खराब होने से नहीं कराया इलाज: ससुर

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला के ससुर को महिला थाने तलब किया गया। महिला के ससुर मनोहर लाल साहू से पूछताछ की गई। इस दौरान मनोहर लाल ने बताया कि बहू की मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक साल पहले तक उसका इलाज कराया गया, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हम इलाज नहीं करा सकते। ये भी पढ़ें- प्रताड़ना की इंतेहा : 16 साल से कैद महिला को पुलिस ने किया रेस्क्यू, पलंग पर बेहोश पड़ी थी; जानें क्या है पूरा मामला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts