कर्नाटक में ट्रेनिंग विमान की उड़ते वक्त खेत में लैंडिंग :दोनों पायलट सुरक्षित, तकनीकि खराबी आई सामने

बेलगावी पुलिस के मुताबिक, यह घटना कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बाबालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में घटी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ट्रेनी विमान कलबुर्गी से बेलगावी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन बीच रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
दोनों पायलट सुरक्षित, तकनीकि खराबी आई सामने

विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक प्राइवेट ट्रेनिंग विमान बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा बालेश्वर क्षेत्र के मंगलुरु गांव के पास एक खेत में हुआ। हालांकि अच्छी बात यह रही कि जमीन पर गिरने से पहले ही विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए। इस घटना में उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

प्रशासन मौके पर घटनास्थल पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह रेड बर्ड एविएशन कंपनी का एक प्राइवेट ट्रेनी एयरक्राफ्ट था, जो कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उड़ान के दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Twitter Post

 कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था प्लेन

बेलगावी पुलिस के अनुसार, यह हादसा कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बाबालेश्वर तालुक स्थित मंगलुरु गांव में हुआ। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह प्रशिक्षण विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलटों को आपात स्थिति में विमान उतारने का फैसला करना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान खेत में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तकनीकी खामी के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन ने इलाके को सुरक्षित कर लिया है और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किया बयान

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा है कि विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, यह विमान रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 मॉडल था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-EUC (MSN-17265717) है।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 100 किलोमीटर पूर्व, बागलकोट के पास एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट सवार थे और दोनों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। मंत्रालय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और तकनीकी कारणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल दोनों पायलट सुरक्षित बताए गए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts