Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एयर इंडिया क्रैश में छोटा ग्रे डॉट बना बड़ा सुराग, एविएशन एक्सपर्ट बोले- RAT का ऑन होना, डुअल इंजन फेल्योर का संकेत

Follow on Google News
एयर इंडिया क्रैश में छोटा ग्रे डॉट बना बड़ा सुराग, एविएशन एक्सपर्ट बोले- RAT का ऑन होना, डुअल इंजन फेल्योर का संकेत
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 की 12 जून को हुई दुर्घटना को लेकर अब एक नया दावा सामने आया है। अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट और अनुभवी एविएशन विशेषज्ञ कैप्टन स्टीव शेइबनर ने इस हादसे के पीछे डुअल इंजन फेल्योर को सबसे बड़ा कारण बताया है। उनका कहना है कि वीडियो फुटेज में दिखा एक छोटा ग्रे डॉट इस रहस्य को सुलझाने के लिए बेहद अहम सबूत हो सकता है।

सामने आई नई थ्योरी

कैप्टन शेइबनर ने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए अपने डिटेल विश्लेषण में कहा है कि हादसे की पहले 48 घंटों में जो थ्योरीज सामने आई थीं, वे अब बदली जा सकती हैं। उन्होंने कहा, "शुरुआत में तीन प्रमुख थ्योरी थीं। पहली, डुअल इंजन फेल्योर, संभवतः बर्ड स्ट्राइक या ईंधन की गड़बड़ी से। दूसरी, फ्लैप्स की गलत सेटिंग। तीसरी, जिसे मैंने पहले माना था, वह थी कि को-पायलट ने गलती से लैंडिंग गियर की जगह फ्लैप्स को ऊपर कर दिया।" लेकिन अब एक नए, साफ-सुथरे वीडियो फुटेज ने उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया है।

वह छोटा ग्रे डॉट क्या है

शेइबनर वीडियो में उस फुटेज की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "यह रहा... हमने इसे आपके लिए गोल घेरे में दिखाया है।" वीडियो में दिख रही एक छोटी सी ग्रे आकृति, जो विमान के दाहिने विंग के ठीक पीछे नजर आ रही है, असल में RAM AIR TURBINE (RAT) है। वह कहते हैं, "RAT का बाहर निकलना स्पष्ट प्रमाण है।"

RAT का क्या काम होता है

RAT यानी रैम एयर टरबाइन, एक इमरजेंसी डिवाइस होती है जो तभी अपने आप बाहर आती है जब विमान के दोनों इंजन फेल हो जाएं या इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक सिस्टम पूरी तरह बंद हो जाए। शेइबनर के अनुसार, "यह डिवाइस उस स्थिति के लिए बनी है जब सारे सिस्टम बंद हो जाएं, लेकिन यह उम्मीद नहीं की जाती कि विमान 400-500 फीट की ऊंचाई पर सारी शक्ति खो देगा। यह बस इतना पावर देता है कि आप विमान को संभाल सकें और ATC से संपर्क कर सकें।"

हाई-पिच प्रॉप जैसी आवाज

शेइबनर ने दूसरा बड़ा सुराग बताया, क्रैश का ओरिजिनल, अनएडिटेड वीडियो ऑडियो। उन्होंने कहा, "इसमें एक हाई-पिच प्रॉप की तरह आवाज सुनाई देती है, जैसे कोई छोटा सेसना विमान उड़ रहा हो।" यह आवाज RAT के घूमने की होती है, जो अत्यधिक स्पीड से घूमकर बिजली बनाता है।

इकलौते जीवित यात्री की गवाही

AI-171 विमान में सीट 11A पर बैठे इकलौते जीवित बचे यात्री ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और लाइटें झपकने लगीं। शेइबनर कहते हैं, "यह गवाही RAT के चालू होने से मेल खाती है। धमाके के साथ सिस्टम फेल होना RAT डिप्लॉयमेंट का लक्षण है।"

MAYDAY कॉल में थ्रस्ट लॉस का जिक्र

शेइबनर ने यह भी कहा कि एक रिपोर्टेड Mayday कॉल में कप्तान ने कथित तौर पर थ्रस्ट लॉस का जिक्र किया था। हालांकि, इस कॉल की ATC रिकॉर्डिंग अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts