Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जयपुर : दोस्ती की आड़ में युवती से रेप, अश्लील वीडियो की धमकी देकर बुलाता था मिलने, शिकायत दर्ज

Follow on Google News
जयपुर : दोस्ती की आड़ में युवती से रेप, अश्लील वीडियो की धमकी देकर बुलाता था मिलने, शिकायत दर्ज
जयपुर की एक होटल में 22 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां युवक ने युवती का अश्लील वीडियों बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और धमकाकर मिलने बुलाया। इसके बाद युवती से देहशोषण किया। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी ने बनाए युवती के अश्लील वीडियो

दरअसल कुछ समय पहले युवती की मुलाकात बाड़मेर निवासी आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसका विरोध करने पर युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने बताया की जलोर की रहने वाली युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वीडियो वायरल करने की धमकी

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक युवती को बार-बार मिलने बुलाकर देहशोषण करने लगा। वीडियो डिलीट करने की बजाय उसके ओर वीडियो बना लिए। इसके बाद दिसम्बर-2024 में ब्लैकमेल कर धमकाकर जयपुर बुलाया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में उसके साथ रेप किया। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- गाजीपुर : झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 3 मासूमों की मौत, मां-बेटा गंभीर घायल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts