Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश की 76% महिलाएं शुरू करना चाहती हैं बिजनेस

इंडिया लेंड्स के सर्वे में खुलासा- 86% महिलाएं सीखना चाहती हैं फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स की बारीकियां
Follow on Google News
देश की 76% महिलाएं शुरू करना चाहती हैं बिजनेस

नई दिल्ली। क्रेडिट प्रोडक्ट्स के ऑनलाइन मार्केटप्लेस इंडियालेंड्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को अपनी छठवीं सालाना वर्किंग स्त्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश की 76 फीसदी महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, जबकि देश की 86 फीसदी महिलाएं बजटिंग, इनवेस्टिंग और सेविंग से जुड़े फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में सीखकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की ख्वाहिश रखती हैं। वहीं 29 फीसदी महिलाओं को फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स की सीमित जानकारी है या उन्हें इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। सर्वे में 10 हजार कामकाजी महिलाएं शामिल थीं। यह सर्वे फरवरी 2024 में किया गया। इस रिपोर्ट के लिए इंडिया लेंड्स ने महानगरों के साथ ही टियर 1 व टियर 2 शहरों की 24 से 55 साल की उम्र वाली कामकाजी महिलाओं से भी बात की है।

सर्वे की खास बातें

79% महिलाएं अपने पैसों का निवेश खुद ही करती हैं।76% महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। 68.7% कारोबारी महिलाएं/एंटरप्रेन्योर अपने पैसों का निवेश करती हैं। 51% वेतन पाने वाली महिलाएं अपने पैसों का निवेश करती हैं। 21% भारतीय महिलाएं निवेश के लिए अपने माता-पिता या पार्टनर की मदद लेती हैं।

25 फीसदी महिलाओं को नहीं है भरोसा :

रिपोर्ट में बताया गया है कि 25 फीसदी महिलाएं निवेश करना तो चाहती हैं, लेकिन उन्हें अपने ऊपर इतना भरोसा नहीं है कि वे ऐसा कर पाएं। वहीं देश की 68 फीसदी महिला उद्यमी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए अपने कारोबार के अकाउंट को खुद स्वतंत्र रूप से मैनेज करती हैं। सिर्फ 32% महिलाएं ही इसके लिए किसी प्रोफेशनल की मदद लेती हैं या अपने पति या परिवार के बाकी सदस्यों के भरोसे काम चलाती हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts