PlayBreaking News

6G टेक्नोलॉजी 2023-24 तक लॉन्च होने की संभावना: टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान

Follow on Google News
टेलीकॉम की दुनिया में भारत अब तेज गति से आगे बढ़ने को तैयार हो गया है। इस समय 5जी टेक्नोलॉजी को तो लाने की तैयारी चल ही रही है।6जी को लेकर भी मोदी सरकार ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि भारत 6जी तकनीक को तैयार कर रहा है। इसका लक्ष्य 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इसे लॉन्च करना है। 6जी तकनीक को तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।

भारत में ही तैयार होंगे उपकरण और डिवाइस

केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि इस तकनीक को लेकर जो भी उपकरण और डिवाइस तैयार किए जा रहे हैं, या जो भी भविष्य में इस्तेमाल होंगे, वे सभी भारत में ही तैयार किए जाएंगे। इसे साल 2023 या 2024 में देखा जा सकता है। संचार मंत्री ने यह भी कहा कि इस तकनीक को भारत में शुरू करने के बाद विश्वभर में वितरण करेंगे।

वैज्ञानिक और इंजीनियर तकनीक पर कार्य कर रहे

मंत्री वैष्णव ने कहा, जिस तरह से 4जी की तुलना में 5जी इंटरनेट में काफी नए सुविधाएं मिलेंगी और इंटरनेट स्पीड भी बेहतर होगी। उसी तरह से 6जी भी अपने साथ कई अच्छे फीचर्स लेकर आएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 6जी विकास पहले ही शुरू हो चुका है। हमने भारत में नेटवर्क चलाने के लिए टेलीकॉम सॉफ्टवेयर, भारत में निर्मित दूरसंचार उपकरण डिजाइन किए हैं जोकि वैश्विक किए जा सकते हैं। मंत्री वैष्णव ने कहा कि इस तकनीक के लिए आवश्यक अनुमति पहले ही दी जा चुकी हैं। हमारे वैज्ञानिक और इंजीनियर तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। मंत्री वैष्णव ने आगे कहा कि सिर्फ 6जी तकनीक पर काम हो रहा है बल्कि भारत खुद स्वदेशी 5जी लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है।

2022 की दूसरी तिमाही तक 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी कैलेंडर ईयर 2022 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए TRAI को एक रेफ्रेंस दिया गया है। उन्होंने कंसल्टेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया आने वाले साल में फरवरी-मार्च की समय सीमा में कहीं खत्म होने की उम्मीद है। साल की शुरुआत में टेलीकॉम कंपनियों की शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी जरूरतों के साथ-साथ लॉन्ग टर्म इश्यू पर ध्यान देने के लिए नौ सुधारों के एक सेट को मंजूरी दी थी।

अब 5जी का इंतजार भी होगा खत्म

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए TRAI यानी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण को एक संदर्भ दिया गया है। अब 5जी नेटवर्क का अगला प्रोसेसर अगले साल फरवरी-मार्च तक खत्म हो जाने की उम्मीद है और उसके बाद 2022 की दूसरी तिमाही से नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ये भी पढ़े: तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की ओर सरकार का पहला कदम, कैबिनेट ने कानून वापसी के प्रस्ताव को दी मंजूरी अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts