Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश में 60% शादीशुदा लोग करना चाहते हैं बाहर अफेयर

ग्लीडेन डेटिंग ऐप का दावा- ऐसे लोग डेट पर जाने की बना रहे प्लानिंग, सर्वे में 1503 लोग शामिल
Follow on Google News
देश में 60% शादीशुदा लोग करना चाहते हैं बाहर अफेयर

नई दिल्ली। हाल ही में किए गए एक सर्वे में दावा किया गया है कि भारत के 60 प्रतिशत शादीशुदा लोग बाहर अफेयर करना चाहते हैं। इसके लिए वे डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे किसी दूसरे के ख्यालों में खोए रहते हैं। इसके साथ ही वे दूसरे के साथ डेट पर जाना चाह रहे हैं। ग्लीडेन डेटिंग ऐप के सर्वे के अनुसार, 60 प्रतिशत शादीशुदा कपल, कमिटेड कपल, रिलेशनशिप में रहने वाले कपल स्विंगिंग (एक यौन गतिविधि जिसमें पार्टनर्स मनोरंजन के लिए दूसरों के साथ यौन संबंध बनाते हैं) की तरफ बढ़ रहे हैं।

रिसर्च के अनुसार, भारतीय समाज में शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ बेवफाई कर रहे हैं। शोध से पता चला कि 60 प्रतिशत से अधिक शादीशुदा लोग डेटिंग के अलग-अलग तरीकों को अपना रहे थे। वे स्विंगिंग कर रहे थे। वे स्विंगिंग को खुले दिल से अपना रहे थे, ताकि वे खुद को एंटरटेन कर सकें। इस सर्वे में 25 से 50 वर्ष की आयु के बीच लोग टियर-1 और टियर-2 शहरों के 1,503 विवाहित भारतीयों को शामिल किया गया।

35% कपल साथी के अलावा किसी और के सपने देखते हैं

ग्लीडेन ऐप के रिसर्च के अनुसार, सर्वे में सामने आया कि 46 प्रतिशत पुरुष बाहर अफेयर चलाते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि 36 प्रतिशत महिलाएं और 35 प्रतिशत पुरुषों वर्चुअल फ्लर्टिंग करते हैं। वहीं 33 से 35 प्रतिशत लोग अपने साथी के अलावा किसी और के सपने देखते हैं। वैसे भी अपने साथी के अलावा किसी और की कल्पना करना आम बात माना जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि 33 फीसदी पुरुष और 35 फीसदी महिलाएं खुलेआम ऐसी कल्पना करने की बात स्वीकारती हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts