6 साल बाद इंदौर प्रेस क्लब चुनाव - रविवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय जंग

Follow on Google News
6 साल बाद इंदौर प्रेस क्लब चुनाव - रविवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय जंग
अध्यक्ष पद के लिए खड़े तीनों दावेदार

इंदौर - देश मे अपनी अलग छवि केलिए जाने जाने वाला इंदौर प्रेस क्लब के हर तीन वर्ष में होने वाले चुनाव करीब छह साल बाद हो रहे हैं। मतदान 14 सितंबर रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो चुके हैं जिसके परिणाम रात 10 बजे तक आने की उम्मीद हैं । क्लब के विधान मुताबिक कोई भी सदस्य प्रमुख पद के लिये दो बार चुनाव लड़ सकता है, वर्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी की तरह पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल भी दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, इसलिये दोनों चुनावी रेस से बाहर हो गए हैं।

चुनावी अखाड़े में तीन पैनल आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। हर पैनल अपने समर्थकों के साथ वोटरों को साधने में जुटा हुआ है। व्यक्तिगत मुलाकातें, गुपचुप मीटिंगें और खेमेबाज़ी का दौर पूरे जोरों पर है। इसके अलावा, स्वतंत्र उम्मीदवार भी अध्यक्ष पद समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए मैदान में हैं, जिससे चुनाव और भी पेचीदा और रोमांचक बन गया है। अब केवल पैनल ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र दावेदारों की सक्रियता ने मतदाता चुनावी समीकरणों पर नई बहस छेड़ दी है।

अध्यक्ष पद हेतु - अंकुर जायसवाल , दीपक कर्दम , - हेमन्त शर्मा

उपाध्यक्ष पद हेतु –  - धर्मेश यशलहा, धीरज दुबे ,गोविंद शर्मा , पंकज दीक्षित, - प्रियंका पाण्डे, संजय जोशी,  संजय त्रिपाठी

एक महासचिव पद हेतु –  अभिलाष शुक्ला, अजय पौराणिक, पंकज शर्मा,प्रदीप जोशी,

एक सचिव पद हेतु  अभिषेक चेंडके, पंकज भारती, मती रजनी खेतान मिश्र, सोनू यादव

एक कोषाध्यक्ष पद हेतु –  - अजीज खान, अखिल सोनी, मुकेश तिवारी,

एक महिला प्रतिनिधि -  खुशबू यादव, पूनम शर्मा ,रानी तिवारी

छह पद कार्यकारिणी सदस्य -  गोपाल झुनझुने, जयसिंह रघुवंशी, लक्ष्मीकांत पंडित,मती ललिता गौड़, मनीष मक्खर, मनीष शर्मा

- मनोज दाधीच ,अभय तिवारी , प्रमोद दीक्षित, अजय चौहान,शार्दुल राठौर, अंशुल मुकाती, श्याम काम्बले, अरविंद रघुवंशी

- विजय प्रकाश भट्ट , भारती जोशी , विनोद गोयल, दिलीप मालवीय

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts