PlayBreaking News

FD निवेशकों के लिए खुशखबरी!555 दिन की जमा पर मिल रहा 7.50% तक ब्याज, निवेश से पहले जानिए इन 5 बैंकों की दरें

555 दिनों की FD पर कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज? सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, कर्नाटक बैंक और यूनियन बैंक की लेटेस्ट FD ब्याज दरें जानिए।
Follow on Google News
555 दिन की जमा पर मिल रहा 7.50% तक ब्याज, निवेश से पहले जानिए इन 5 बैंकों की दरें

अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। खास बात यह है कि कई बैंक इन दिनों विशेष अवधि वाली FD योजनाएं चला रहे हैं जिनमें सामान्य FD की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इन्हीं में 555 दिनों की FD स्कीम निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कई सरकारी और निजी बैंक इस अवधि पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न का मौका मिल रहा है।

सिटी यूनियन बैंक सबसे आगे

555 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वालों में सिटी यूनियन बैंक शामिल है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% तक का सालाना ब्याज दे रहा है। यह दर मौजूदा समय में इस अवधि के लिए सबसे आकर्षक ऑफर्स में गिनी जा रही है।

कर्नाटक बैंक भी दे रहा अच्छा रिटर्न

कर्नाटक बैंक की 555 दिन वाली FD पर सामान्य निवेशकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। यह दरें उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं जो मध्यम अवधि के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।

इंडियन बैंक का ऑफर

इंडियन बैंक भी 555 दिनों की अवधि पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें दे रहा है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

ये भी पढ़ें: रूस और UAE से रिकॉर्ड तेल खरीद रहा भारत : होर्मुज संकट के बीच क्यों बदली रणनीति? जानिए क्या है पूरा मामला

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई स्पेशल FD

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में अपनी विशेष FD योजना लॉन्च की है। बैंक ने इसमें कॉलएबल और नॉन-कॉलएबल दोनों विकल्प दिए हैं। कॉलएबल FD में सामान्य ग्राहकों को 6.75%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.35% ब्याज मिल रहा है। वहीं नॉन-कॉलएबल विकल्प चुनने पर सामान्य ग्राहकों को 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% तक का रिटर्न दिया जा रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का रेट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 555 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% सालाना ब्याज दे रहा है।

ये भी पढ़ें: Fridge Vastu : फ्रिज के ऊपर रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

केवल ब्याज दर देखकर FD चुनना सही फैसला नहीं होता। निवेशकों को यह भी देखना चाहिए कि बैंक समय से पहले निकासी की अनुमति देता है या नहीं, पेनाल्टी कितनी है और FD कॉलएबल है या नॉन-कॉलएबल। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज का भी लाभ उठाया जा सकता है। मौजूदा ब्याज दरों को देखें तो 555 दिनों की FD उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प बनकर उभरी है, जो लगभग डेढ़ साल की अवधि में सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं।  

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts