Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maha Shivratri 2026 :व्रत के लिए ट्राई करें ये 6 स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी, दिन बनेगा खास

व्रत के दौरान राजगिरा यानी अमरंथ का आटा बेहद उपयोगी माना जाता है। इससे तैयार किए गए पराठे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। इन्हें दही या किसी फलाहारी सब्जी के साथ खाया जा सकता है।
Follow on Google News
व्रत के लिए ट्राई करें ये 6 स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी, दिन बनेगा खास
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाशिवरात्रि हिंदू आस्था का एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक पर्व है। इस अवसर पर भक्त भगवान शिव की उपासना में लीन रहते हैं। लोग दिनभर उपवास रखते हैं, रात को जागकर पूजा-पाठ करते हैं और मंत्र जप व ध्यान में समय बिताते हैं। व्रत के समय सात्विक और फलाहार का विशेष महत्व माना जाता है। जिससे हर घरों में यह खास तरीके से बनाया जाता है।

    सही और हल्का भोजन शरीर को आवश्यक ऊर्जा देता है, जिससे उपवास के दौरान कमजोरी नहीं आती और मन भी शांत व एकाग्र बना रहता है। इसी कारण महाशिवरात्रि के व्रत में खानपान पर खास ध्यान दिया जाता है।

    अब जानें व्रत के दिन तैयार होने वाले सात्विक भोजन

    साबूदाना खिचड़ी

    व्रत के भोजन में साबूदाना खिचड़ी को खास स्थान दिया जाता है। भिगोए हुए साबूदाने में उबले आलू, भुनी मूंगफली और सेंधा नमक मिलाकर इसे बनाया जाता है। यह भोजन पचने में हल्का होता है, फिर भी लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है। साथ ही, साबूदाना शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे उपवास के दौरान थकान महसूस नहीं होती।

    Uploaded media

    सिंघाड़े के आटे का हलवा बढ़ाएगा एनर्जी

    Uploaded media
    व्रत के दौरान सिंघाड़े का आटा बेहद शुभ और पौष्टिक माना जाता है। घी में अच्छी तरह भूनकर जब इसमें दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं, तो इससे बना हलवा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह हल्का होने के साथ-साथ लंबे समय तक ताकत बनाए रखने में मदद करता है।

    झटपट बन जाएगा आलू चाट

    अगर आप व्रत में हल्का, जल्दी बनने वाला और स्वादिष्ट विकल्प तलाश रहे हैं, तो फलाहारी आलू चाट एक बेहतरीन चुनाव है। उबले हुए आलू में मूंगफली, अनार और सेंधा नमक मिलाकर तैयार की गई यह चाट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर को ताजगी भी देती है और हल्की-फुल्की ऊर्जा बनाए रखती है। 

    साबूदाना वड़ा

    साबूदाना, उबले आलू और मूंगफली से तैयार किए गए वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। ये स्वाद में बेहद लाजवाब लगते हैं और व्रत के दौरान एक परफेक्ट स्नैक माने जाते हैं। इन्हें दही या हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है। यह वड़ा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। 

    कैल्शियम से भरपूर मखाने की खीर

    मखानों को घी में हल्का सा भूनकर दूध में पकाया जाता है। इसमें चीनी और इलायची मिलाने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। व्रत के दौरान यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठा विकल्प माना जाता है। मखाने कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने के साथ शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

    राजगीर पराठा बढ़ाएगा स्वाद

    व्रत के दौरान राजगिरा यानी अमरंथ का आटा बेहद उपयोगी माना जाता है। इससे तैयार किए गए पराठे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। इन्हें दही या किसी फलाहारी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। राजगिरा आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts