Indore News : शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
Indore News : शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शहर की शांति और कानून व्यवस्था खराब कर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने जिहादी मानसिकता के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये शहर में आग लगाने और सर तन से जुदा जैसे नारे लगाकर शहर मैं दंगे फैलाने के लिए लोगों को उकसा रहे थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने लगातार इंदौर पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा है।

पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

दरअसल, सदर बाजार थाना क्षेत्र में फ़िल्म पठान के विरोध के चलते दो समुदाय आमने-सामने हुए थे, जिसमें मुस्लिम समुदाय के युवक शहर की शांति व्यवस्था को खराब कर दंगे फैलाने के लिए लोगों को उकसा रहे थे। आग लगाकर सर तन से जुदा जैसे नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की पहचान कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी शादाब, साजिद, मोहम्मद खालिद और मोहम्मद इरफान को पकड़ा है। हालांकि, इनकी अन्य और भी भूमिकाओं पर जांच की जा रही है। शहर में इंटेलिजेंट विभाग भी लगातार निगाह बनाए हुए हैं।

क्या है मामला ?

बताया जाता है कि 25 दिसंबर को शाहरुख खान की पठान मूवी की रिलीज के दिन हिंदूवादी संगठनों ने इंदौर में फिल्म का विरोध किया था। आरोप है कि इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद पर भी विवादित नारेबाजी की। इसी को लेकर मुस्लिम वर्ग के तमाम लोगों ने सड़कों पर इकट्ठा होकर विरोध जताया और थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ मुस्लिम युवाओं ने सर तन से जुदा जैसे नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर नजर रखे हैं पुलिस

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनायणचारी मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने इन मामलों में एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया ग्रुप्स पर भी पुलिस नजर रखे हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखकर कार्रवाई कर रही है। यदि कोई ऐसे भड़काऊ मैसेज या वीडियो को पोस्ट करता है तो उन पर तस्दीक कर कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें: इंदौर को आग लगा देंगे… भीड़ को भड़काने वाले युवकों पर FIR, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश यह भी पढ़ें इंदौर के संवेदनशील इलाके में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पुलिस कमिश्नर बोले- स्थिति सौहार्दपूर्ण बनी हुई है
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts