Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संत रविदास मंदिर का 3D VIDEO जारी : PM मोदी कल सागर में मंदिर निर्माण की रखेंगे आधारशिला; 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Follow on Google News
संत रविदास मंदिर का 3D VIDEO जारी : PM मोदी कल सागर में मंदिर निर्माण की रखेंगे आधारशिला; 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
भोपाल/सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर जिले में 14वीं सदी के कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास का भव्य मंदिर बनेगा। सागर के बड़तूमा गांव में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे। इस मौके पर मोदी एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं अब संत रविदास मंदिर का 3D वीडियो जारी हुआ है। जिसमें दिखाया गया है कि मंदिर और परिसर का डिजाइन किस प्रकार रहेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह वीडियो ट्वीट कर शेयर किया है।

इससे पहले मोदी शहडोल आए थे

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की एक महीने से अधिक समय के अंदर यह दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले एक जुलाई को मोदी ने शहडोल जिले के पकरिया गांव में आदिवासी नेताओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं और युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ बातचीत की थी। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1689992378223038464[/embed]

सागर में होगा समरसता यात्राओं का समापन

संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिए निकाली जा रही यात्रा का कल सागर में समापन होगा। सुशासन का मूलमंत्र देने वाले संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश में समरसता यात्राएं निकाली गईं, जिनके माध्यम से जनता तक संत जी के समरसता का संदेश पहुंचाया गया। इन 18 दिवसीय यात्राओं का शुभारंभ 25 जुलाई को हुआ था और यात्रा का समापन 12 अगस्त को सागर में होगा, जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी संत रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित मंदिर और संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे।

समागम में देश भर से 400 से 500 संत होंगे शामिल

मंदिर निर्माण में हर प्रदेशवासी की सहभागिता हो सके, इसके लिए गांव की एक मुट्ठी मिट्टी और नदी का जल एकत्रित किया गया, ताकि इसे मंदिर निर्माण में उपयोग किया जा सके। कल होने वाले इस समागम में देश भर से 400 से 500 संत उपस्थित रहेंगे। भाजपा सरकार ने 8 फरवरी 2023 को इस देवतुल्य कार्य को लेकर घोषणा की थी। इस संकल्प की सिद्धी के लिए प्रदेश के 5 स्थानों नीमच, मांडव धार, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरौली से एक साथ पांच यात्राएं 25 जुलाई को प्रारंभ हुई। यात्राएं प्रदेश के हर गांव से मिट्टी एवं सभी विकासखण्डों की 313 नदियों से जल का सांकेतिक संग्रहण एवं जनजागरण करते हुए कल सागर पहुंचेंगी। ये भी पढ़ें- PM के सागर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, CM शिवराज ने किया निरीक्षण; कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मोदी मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts