Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पांच साल में 39 लाख मतदाता बढ़े, अब एमपी में 5.43 करोड़ वोटर

वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को दी जानकारी
Follow on Google News
पांच साल में 39 लाख मतदाता बढ़े, अब एमपी में 5.43 करोड़ वोटर

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन बुधवार को किया। इस सूची के अनुसार प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में 39 लाख 44 हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2018 में पांच करोड़ 25 लाख 34 हजार से अधिक मतदाता थे। इस प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान 5 करोड़ 43 लाख 77 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि वोटर लिस्ट में 01अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा।

आयोग ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक मतदान केंद्रों में रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 546 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं। 123 मतदान केंद्र मर्ज किए गए हैं। भवन जर्जर होने के कारण 2040 मतदान केंद्रों के भवन बदले गए हैं, जबकि 117 मतदान केंद्र के भवन मतदाताओं से दूरी होने के कारण बदले गए हैं। इस बार भी बुजर्ग और दिव्यांगों को घर में वोटिंग करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें मतदान के सात दिन पहले आवेदन जमा करना होगा।

किस उम्र के कितने वोटर

उम्र                 मतदाता 18-19          14,57,775 20-29          1,31,93,816 30-39          1,44,02,242 40-49          1,06,72,482 50-59          75,22,156 60-69          43,72,141 70-79          20,37,930 80 प्लस       7,18,553 कुल             5,43,77,095 पुरुष मतदाता        2,81,26,191 महिला मतदाता     2,62,49,578 दिव्यांग मतदाता    4,77,657 सेवा मतदाता        73,142 अप्रवासी भारतीय   98

परिवार के सभी वोटरों का नाम एक मतदान केंद्र में

परिवार के सभी वोटरों का नाम एक मतदान केंद्र में होगा। इस काम को बीएलओ को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। अलग- अलग मतदान केंद्र में होने से परिवार के सदस्यों को दिक्कत होती है और मतदान भी प्रभावित होता है। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर वोटरों के मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की जाएगी। -अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts