Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में निकली 30 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, CM डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकली यात्रा, देखें VIDEO

Follow on Google News
भोपाल में निकली 30 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, CM डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकली यात्रा, देखें VIDEO
भोपाल। राजधानी में प्रदेश की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 30 किमी लंबी यात्रा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर कोलार से निकाली गई, जो संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलार से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम तिरंगा यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ खुली जीप में सवार होकर कुछ दूर तक चले। वहीं यात्रा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली रही।

दोपहिया वाहनों से निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा में करीब 70 हजार लोग शामिल हुए हैं। विधायक और कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "हर घर तिरंगा अभियान" और "अखंड भारत संकल्प दिवस" के तारतम्य में यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए लगभग 35 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। देखें वीडियो...

जगह-जगह लगे स्वागत मंच

कोलार से संत नगर तक होर्डिंग बैनर पोस्टरों, तिरंगों से पूरा तिरंगा यात्रा मार्ग को सजाया गया है। यात्रा में दोपहिया वाहनों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे हैं। तिरंगा यात्रा के स्वागत के लिए पूरे यात्रा मार्ग के 500 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच सजाए गए हैं। इन स्वागत मंचों पर खड़े होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया गया।

इन मार्गों से गुजरी यात्रा

यह भव्य तिरंगा यात्रा कोलार के मदर टेरेसा स्कूल के सामने से प्रारंभ होकर, डीमार्ट चौराहा, ललिता नगर, कोलार थाना, बीमाकुंज, नयापुरा, सर्वधर्म पुलिया, चूनाभटटी चौराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, न्यू-मार्केट, रोशनुपरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, वीआइपी रोड होते हुए लालघाटी चौराहा से हलालपुरा बस स्टैंड से चंचल चौराहा, काली मंदिर तिराहा, आकाश गार्डन होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि उपज मंडी भैंसाखेडी पर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा के दौरान वाहनों का मार्ग परिवर्तन इस तरह रहेगा। ये भी पढ़ें- भोपाल में ज्वेलरी शॉप में लूट : पहले नकली बंदूक दिखाई… फिर अड़ाया चाकू, हेलमेट पहनकर घुसे दो बदमाश; गहने और नकदी लेकर फरार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts