PlayBreaking News

खाटू श्याम मंदिर में 3 साल के मासूम का अपहरण, माता-पिता ने वीडियो जारी कर राजस्थान और MP सरकार ने लगाई मदद की गुहार

Follow on Google News
खाटू श्याम मंदिर में 3 साल के मासूम का अपहरण, माता-पिता ने वीडियो जारी कर राजस्थान और MP सरकार ने लगाई मदद की गुहार
भोपाल। राजस्थान में 3 साल के मासूम के अपहरण मामले में बच्चे के माता पिता ने सीएम डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। बच्चे के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान सरकार और प्रशासन से बच्चे को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। मां ललिता जाटव वीडियो में रोते हुए मदद की गुहार लगाते हुए कहती नजर आ रही हैं कि हमारी सारी खुशियां उसी से जुड़ी हैं, उसे हमें वापस दिलवाइए।

कैसे हुआ अपहरण?

घटना राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर की है, जहां रक्षम अपनी मां और नानी के साथ दर्शन के लिए गया था। मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण रक्षम की मां ने उसे कुछ समय के लिए एक अजनबी के पास छोड़ दिया और मंदिर के अंदर चली गई। जब वह वापस लौटीं, तो ना ही बच्चा वहां था, और ना ही वह अजनबी।

नवीन नगर का रहने वाला है मासूम रक्षम

मासूम भोपाल के नवीन नगर, ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है। रक्षम तीन बहनों में इकलौता भाई है और परिवार में उसके जन्म को लेकर काफी मन्नतें मांगी गई थीं। मोहल्लेवासियों में भी घटना को लेकर गहरी चिंता है। सभी लोग बच्चे की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

खोजबीन में जुटी सीकर पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सीकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस क्लू नहीं मिला है। पुलिस की टीम संभावित अपहरणकर्ता की पहचान और बच्चे की तलाश में लगातार काम कर रही है। ये भी पढ़ें- शहडोल : सोन नदी पुल का पिलर झुका, स्टेट हाईवे से आवागमन पूरी तरह बंद, रीवा-शहडोल मार्ग भी बाधित
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts