Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2025 में एमपी कैडर के 20 आईएएस अफसर होंगे रिटायर, मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की होगी विदाई

Follow on Google News
2025 में एमपी कैडर के 20 आईएएस अफसर होंगे रिटायर, मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की होगी विदाई
भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 20 आईएएस अधिकारी 2025 में रिटायर हो जाएंगे। इनमें राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन, शिवराज सरकार के दौरान महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया शामिल हैं। इनके अलावा, अपर मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एसएन मिश्रा, अजीत केसरी और विनोद कुमार का भी रिटायरमेंट तय है। अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा जनवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जबकि अजीत केसरी फरवरी में रिटायर होंगे। इस वर्ष कई ऐसे अधिकारी भी सेवानिवृत्त होंगे जो वर्तमान में फील्ड पोस्टिंग पर हैं, जैसे सागर और जबलपुर के कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत और अभय कुमार वर्मा।

फील्ड पोस्टिंग वाले अफसर भी होंगे रिटायर

दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन का भी 2025 में रिटायरमेंट है। इसके अलावा, डॉ. रामराव भोंसले (आयुक्त नि:शक्तजन), केडी त्रिपाठी (माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव) और भावना वालिम्बे (जनगणना निदेशालय एमपी) जैसे अधिकारी भी अगले साल रिटायर हो जाएंगे। संभावना है कि जनवरी 2025 में होने वाले प्रस्तावित तबादलों में इन अधिकारियों को मुक्त रखा जाएगा।

डॉ. राजेश राजौरा होंगे सबसे सीनियर अधिकारी

2025 में मुख्य सचिव अनुराग जैन और तीन अपर मुख्य सचिव (मोहम्मद सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया) के रिटायर होने के बाद, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सबसे वरिष्ठ अधिकारी बन जाएंगे। डॉ. राजौरा मई 2027 में रिटायर होंगे, जिससे वह इस दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ACS बनने के लिए अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का मौका

मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर पर खाली होने वाले पदों से प्रमोशन के नए अवसर मिलेंगे। वर्तमान में दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों, जैसे नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल और अलका उपाध्याय की वापसी नहीं होने की स्थिति में एमपी में तैनात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। संभावित प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा के नाम प्रमुख हैं।
आईएएस अधिकारी का नाम कब होंगे रिटायर
एसएन मिश्रा जनवरी
अक्षय सिंह जनवरी
डॉ. आरआर भोंसले जनवरी
हरिसिंह मीणा जनवरी
अजीत केसरी फरवरी
ओपी श्रीवास्तव फरवरी
अभय कुमार वर्मा अप्रैल
शैलबाला मार्टिन अप्रैल
विनोद कुमार मई
संदीप माकिन मई
अशोक चौहान जून
वीरेंद्र सिंह रावत जून
मोहम्मद सुलेमान जुलाई
केडी त्रिपाठी जुलाई
संजय गुप्ता जुलाई
राजेश कुमार कौल जुलाई
अनुराग जैन अगस्त
जेएन कंसोटिया अगस्त
भावना वालिम्बे सितंबर
नियाज खान अक्टूबर
ये भी पढ़ें- ग्लोबल टेक स्टेज पर तेजी से बढ़ा रहा भारत, सुपरकंप्यूटर से बढ़ी तकनीकी ताकत, स्थापित हुईं चार सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts