Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रूसी सेना में शामिल 18 भारतीय में से 16 लापता, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

Follow on Google News
रूसी सेना में शामिल 18 भारतीय में से 16 लापता, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में जानकारी दी कि रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय नागरिक सेवा दे रहे हैं, जिनमें से 16 के बारे में रूस ने लापता होने की सूचना दी है। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। सरकार से यह पूछा गया था कि रूसी सेना में कितने भारतीय नागरिक सेवा कर रहे हैं और उनकी पहचान की जानकारी क्या है। इस पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय सरकार इस मुद्दे पर रूसी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

127 भारतीय रूसी सेना में भर्ती हुए, 97 को वापस लाया गया

सरकार ने संसद में बताया कि अब तक कुल 127 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती हुए थे। इनमें से 97 भारतीयों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और वे भारत लौट चुके हैं। यह कार्रवाई भारत और रूस सरकारों के उच्च-स्तरीय संपर्क और प्रयासों के परिणामस्वरूप हुई है। अब भी 18 भारतीय नागरिक रूसी सेना में सेवा कर रहे हैं, जिनमें से 16 भारतीयों के लापता होने की सूचना रूसी अधिकारियों द्वारा दी गई है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि सरकार लगातार रूसी अधिकारियों से अनुरोध कर रही है कि वे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और जल्द से जल्द उनका निर्वहन करें। सरकार ने रूस में स्थित भारतीय दूतावास को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं ताकि रूसी सेना में शामिल भारतीयों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सके। लापता भारतीय नागरिकों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और रूस में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। ये भी पढे़ं- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की ओर, मोदी सरकार ने 22,919 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी, 91 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts