Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

“15 करोड़ दो वरना मौत तय!” — लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, शूटर जेल से उठा लाया गया

“15 करोड़ दो वरना मौत तय!” — लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, शूटर जेल से उठा लाया गया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में बिल्डर और कारोबारी संजय जैन को मिली जानलेवा धमकी के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे खेल की कड़ी पकड़ ली है। तीन दिन पहले आए धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शूटर मनीष जांगिड़ को गुना जिले की अशोकनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अपने कब्जे में ले लिया है। अब उसे इंदौर लाकर कड़ी पूछताछ की तैयारी है।  सोमवार को 14 अफसरों की टीम सीधे गुना पहुंची और जेल में बंद मनीष जांगिड़ को हिरासत में लिया। वह पहले से ही एक अन्य आपराधिक केस में बंद था, लेकिन अब इंदौर में धमकी देने वाले नेटवर्क का अहम चेहरा बनकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, यह आरोपी “किराए का शूटर” है, जो पैसों के लिए बड़े वारदात को अंजाम देने में माहिर बताया जा रहा है।

     पेट्रोल बम से दहशत का प्लान, इंदौर था अगला निशाना!
    जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मनीष अशोकनगर में पेट्रोल बम से खौफ फैलाने की साजिश रच रहा था। इसके बाद उसका अगला टारगेट इंदौर में इसी तरह का हमला करना था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया और बड़ी वारदात टल गई।

    10 करोड़ से 15 करोड़ तक की फिरौती, वॉइस नोट से फैला खौफ
    यह मामला सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है। अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को भी इसी गैंग के नाम पर वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मनीष को पकड़ा था, जबकि उसके दो साथियों को पैसे ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

    इधर इंदौर में संजय जैन को इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को “हेरी बॉक्सर” बताने वाले शख्स ने 15 करोड़ रुपए की डिमांड रखी। कॉल काटने के बाद वॉइस मैसेज भेजकर साफ धमकी दी गई—“पैसे नहीं दिए तो अंजाम मौत होगा।”

     लॉरेंस गैंग से कनेक्शन के सबूत, पैसा ट्रांसफर का लिंक मिला
    क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि मनीष के पास आई रकम का लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों तक पहुंचता है। यानी मामला सिर्फ धमकी का नहीं, बल्कि बड़े गैंग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट की परतें खोलने में जुटी है।

     “पूछताछ में खुलेगा पूरा राज” — पुलिस
    एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपी को मंगलवार शाम तक इंदौर लाया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, साजिश और टारगेट्स का खुलासा किया जाएगा। पूछताछ के बाद उसे वापस अशोकनगर जेल भेजा जाएगाफिलहाल इस कार्रवाई से साफ है कि इंदौर में धमकी का यह खेल सिर्फ एक कॉल तक सीमित नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध की बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है… और पुलिस अब इसकी जड़ तक पहुंचने की तैयारी में है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts