Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

13 साल की बच्ची ने एलेक्सा की मदद से अपनी,भतीजी की जान बचाई

आनंद महिंद्रा ने सूझबूझ देख नौकरी ऑफर की
Follow on Google News
13 साल की बच्ची ने एलेक्सा की मदद से अपनी,भतीजी की जान बचाई

नई दिल्ली/ लखनऊ। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यूपी के बस्ती में रहने वाली 13 साल की बच्ची को नौकरी की पेशकश की है। इस बच्ची निकिता ने एलेक्सा की मदद लेकर अपनी और भतीजी की जान बंदरों के हमले से बचाई थी। महिंद्रा ने एक्स पर बच्ची की तुरंत निर्णय लेने की क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब वह एजुकेशन पूरी कर ले और कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करना चाहे तो हम उम्मीद करते हैं कि हम उसे अपने साथ काम करने के लिए तैयार कर सकेंगे।

बंदरों ने हमला किया था

घटना बस्ती की आवास विकास कॉलोनी की है। यहां निकिता और उसकी 15 महीने की भतीजी वामिका सोफे पर खेल रही थीं। घर का मेन गेट खुला छूट गया जिससे बंदरों का झुंड अंदर घुस आया। निकिता ने बंदरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे हमला करने लगे। वो वामिका को लेकर दौड़ी। इस बीच उसकी नजर एलेक्सा पर पड़ी। उसने कहा- एलेक्सा कुत्ते के भौंकने वाली आवाज निकालो। डिवॉइस ने कुत्ते की भौंकने वाली आवाज निकाली तो बंदर वहां से भाग गए।

घटना पर महिंद्रा ने कहा है कि आज के समय यह चर्चा चल रही है कि हम तकनीक के गुलाम हैं या उसका उपयोग कर रहे हैें। उन्होंने कहा कि इस घटना ने मानव दिमाग की क्षमता को दिखाया है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts