Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bijapur News : सुरक्षाबल को बड़ी सफलता, 2 लाख के ईनामी समेत 13 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद

Follow on Google News
Bijapur News : सुरक्षाबल को बड़ी सफलता, 2 लाख के ईनामी समेत 13 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दो लाख के ईनामी माओवादी समेत 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ एवं कोबरा 210 की संयुक्त कार्रवाई में थाना तर्रेम क्षेत्र के बुड़गीचेरू के जंगल रास्ते से दो लाख रुपए के ईनामी जगरगुण्डा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सहित तीन माओवादी को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया गया। माओवादी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक बरामद

कोबरा 210 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 211/एफ की संयुक्त कार्यवाही में थाना आवापल्ली क्षेत्र के चाटलापल्ली के जंगलों से 5 माओवादी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के साहित्य बरामद किया गया। इसके साथ ही थाना जांगला एवं डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में एरिया डॉमिनेशन के दौरान जांगला मल्लुमपारा जाने के रास्ते से विस्फोटक और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री साहित पांच माओवादी जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार किए गए।

नक्सलियों पर कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 197 नक्सली इस साल मारे गए हैं। ये भी पढ़ें- सूरजपुर : ठगी के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पैसे डबल करने के नाम पर 72 लाख की ठगी, पुलिस रिमांड पर मास्टरमाइंड
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts