Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : मां ने नहीं दिया मोबाइल तो 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा के कारण फोन देने से किया था मना

Follow on Google News
इंदौर : मां ने नहीं दिया मोबाइल तो 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा के कारण फोन देने से किया था मना
इंदौर। आजकल बच्चे माता-पिता की छोटी-छोटी बात को भी दिल से लगा लेते हैं और ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिससे की माता-पिता को जीवन भर पछताना पढ़ता है। एक ऐसा ही मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक छात्र ने मां द्वारा मोबाइल नहीं दिए जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने मोबाइल सिर्फ इसलिए नहीं दिया था। क्योंकि, छात्र की परीक्षा चल रही थी और मां ने उसे परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा था। लेकिन, छात्र इस बात को दिल से लगा बैठा और मां के घर से जाते ही उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेजा है।

छात्र की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी

जानकारी ने अनुसार, एरोड्रम इलाके के नगीन नगर का रहने वाला 17 वर्षीय विनय पिता राजू पाल द्वारा देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार निम्न वर्ग का है और माता-पिता दोनों ही काम पर जाते हैं। घटना के समय माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। परिवार द्वारा बताया गया कि विनय 11वीं क्लास का छात्र है। वर्तमान में उसकी अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। पिता राजू पाल जेसीबी मशीन चलाने का काम करते हैं और मां लक्ष्मी बाई भी काम पर निकल गई थी। विनय की एक छोटी बहन भी है, लेकिन वो भी अपनी सेहली के घर गई हुई थी।

पढ़ाई करने को बोलकर काम पर गई थी मां

परिवार द्वारा बताया गया कि घटना वाले दिन बुधवार को पिता सुबह निकल गए थे। मां भी अपने काम पर जा रही थी। तभी लक्ष्मी बाई से विनय ने मोबाइल मांगा, लेकिन मां ने उसे देने से माना कर दिया और कहा कि परीक्षा चल रही है। पढ़ने बैठो और मां घर से निकल गई। थोड़ी देर बाद विनय की बहन अपनी सहेली के घर चली गई। विनय ने इस बात को इतना दिल से लगा लिया की उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां घर लौटी तो उसे फांसी पर झूलते विजय का शव मिला। मां ने तुरंत विनय के पिता को फोन लगाया। पिता के घर आने से पहले पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में 7 दिन में चौथी हत्या… पत्थर से सिर कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट; देर रात खाली मैदान में मिला शव
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts