Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद में विमान हादसे के 4 दिन बाद Air India के 112 पायलट ने ली ‘सिक लीव’, मंत्री ने संसद में दी जानकारी

अहमदाबाद में विमान हादसे के 4 दिन बाद Air India के 112 पायलट ने ली ‘सिक लीव’, मंत्री ने संसद में दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के महज चार दिन बाद 16 जून को एअर इंडिया के 112 पायलटों ने खुद को बीमार बताकर ‘सिक लीव’ ले ली थी।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने इस जानकारी की पुष्टि संसद में की है। उन्होंने बताया कि सिक लीव लेने वालों में 51 कमांडर्स (P1) और 61 फर्स्ट ऑफिसर (P2) शामिल हैं।

    हादसे के बाद बढ़ा मानसिक दबाव

    बीजेपी सांसद जय प्रकाश के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हादसे के बाद सभी फ्लीट के पायलटों की ओर से सिक लीव की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई। यह इस बात का संकेत है कि विमानन कर्मियों पर हादसे का गहरा मानसिक असर पड़ा है।

    GCA ने जारी की एडवाइजरी

    हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइनों को एक मेडिकल सर्कुलर जारी किया। इसमें कहा गया कि एयरलाइंस और एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसियां अपने कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य आकलन करें। फ्लाइट क्रू और ATCOs को तनाव और आघात से उबरने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम मुहैया कराया जाए। सभी ऑपरेटर्स, फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTO) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अपने कर्मचारियों के लिए मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम विकसित करें।

    कैसे हुआ था हादसा?

    12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी, टेक-ऑफ के महज एक सेकंड के भीतर ही इंजन के फ्यूल स्विच कट-ऑफ मोड में चले गए, जिससे फ्यूल सप्लाई बंद हो गई। नतीजा यह हुआ कि विमान ने रफ्तार खो दी और कुछ ही पलों में एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से जा टकराया।

    विमान में सवार 241 में से 240 लोगों की मौत हो गई, वहीं हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी जान चली गई। हादसे में कुल 260 मौतें दर्ज की गईं। अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके थे और उनकी पहचान डीएनए जांच के जरिए की गई।

    हादसे ने खड़े किए कई सवाल

    इस भयावह हादसे के बाद एयर इंडिया की तकनीकी सुरक्षा प्रक्रियाओं, पायलट ट्रेनिंग, और मेंटेनेंस प्रोटोकॉल पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

    वहीं, पायलटों की सामूहिक सिक लीव ने यह भी साफ किया है कि मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा जैसे मुद्दे अब भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के लिए प्राथमिकता बन चुके हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts