Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स :उद्धव-राज बोले- मुंबई का मेयर मराठी होगा, बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा दांव

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की एमएनएस ने गठबंधन का ऐलान किया है। ठाकरे ब्रदर्स 20 साल बाद साथ आए हैं। दोनों दल 29 नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगे और मुंबई का मेयर मराठी होने का दावा किया गया है।
उद्धव-राज बोले- मुंबई का मेयर मराठी होगा, बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा दांव
Uddhav Thackeray, Raj Thackeray
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में करारी हार के बाद अब विपक्षी पार्टियां बीएमसी चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने बीएमसी समेत राज्य के 29 नगर निगम चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है।

    ठाकरे ब्रदर्स ने किया गठबंधन का ऐलान

    उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि दोनों की सोच एक है और मराठियों के संघर्ष और बलिदान को याद रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज दोनों भाई एक साथ हैं और साथ रहने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।

    Twitter Post

    हमें तोड़ने की कोशिश हो रही - उद्धव

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार टूटना नहीं है, क्योंकि ऐसा हुआ तो मराठियों के बलिदान का अपमान होगा।

    मुंबई का मेयर मराठी ही होगा - राज ठाकरे

    राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई किसी भी झगड़े से बड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि सीटों का बंटवारा अहम नहीं है। उनका दावा था कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा और उन्हीं का होगा।

    शिवाजी पार्क पहुंचे पूरा ठाकरे परिवार

    गठबंधन के ऐलान से पहले ठाकरे ब्रदर्स शिवाजी पार्क पहुंचे। इस दौरान उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित ठाकरे भी मौजूद थे। लंबे समय बाद पूरा ठाकरे परिवार एक साथ नजर आया।

    प्रियंका चतुर्वेदी का हमला

    शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ है और जनता के पैसे की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है। साथ ही दावा किया कि मेयर उनका ही होगा और मराठी ही होगा।

    संजय राउत बोले- बहुत बड़ा दिन

    संजय राउत ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बालासाहब ठाकरे का पूरा परिवार एक साथ आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक नहीं बल्कि राजनीतिक गठबंधन है, जिसका बड़ा फायदा बीएमसी और अन्य नगर निगम चुनावों में मिलेगा।

    20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स

    करीब 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आए हैं। दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन चुकी है। संजय राउत ने शिवतीर्थ जाकर राज ठाकरे से मुलाकात की थी, इसके बाद एमएनएस नेताओं ने मातोश्री पहुंचकर उद्धव ठाकरे से चर्चा की।

    एक दिन टल गया था ऐलान

    गठबंधन का ऐलान पहले 23 दिसंबर को होना था, लेकिन सीटों को लेकर मतभेद के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया। शिवसेना (यूबीटी) पिछली बीएमसी में जीती गई 84 सीटों में से 12 से 15 सीटें एमएनएस को देने को तैयार थी, लेकिन कुछ मुश्किल सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts