अक्षय तृतीया से पहले गैस संकट पर प्रशासन अलर्ट: शादी-ब्याह के लिए 10% अतिरिक्त सिलिंडर देने के निर्देश

शादी-ब्याह के लिए 10% अतिरिक्त सिलिंडर देने के निर्देश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     इंदौर। अक्षय तृतीया पर होने वाले बड़े पैमाने के विवाह आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने कमर्शियल गैस सिलिंडर की संभावित किल्लत पर बड़ा कदम उठाया है। खाद्य विभाग ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध स्टॉक का संतुलित वितरण किया जाए और बीते तीन महीनों की खपत के आधार पर कनेक्शनधारियों  व खासकर केटरर, होटल, गार्डन और वेंडर्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं।

      18 से 20 तारीख के बीच बढ़ेगी मांग

    प्रशासन का मानना है कि 18 से 20 तारीख के बीच विवाह और मांगलिक आयोजनों की संख्या बढ़ने से गैस सिलिंडर की मांग में उछाल आएगा। इसी को देखते हुए जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने एजेंसियों को समय रहते तैयारी के निर्देश दिए हैं।

      कनेक्शनधारियों को प्राथमिकता

    निर्देशों के मुताबिक, विशेष रूप से केटरिंग, होटल, गार्डन और आयोजन स्थलों से जुड़े कनेक्शनधारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। एजेंसियों से कहा गया है कि वे पिछले तीन महीनों की औसत खपत के आधार पर कम से कम 10 प्रतिशत सिलिंडर उपलब्ध कराएं।

     सीधे एजेंसी से मिल सकेगा सिलिंडर

    खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई उपभोक्ता सीधे एजेंसी के पास मांग लेकर आता है, तो उसे फूड ऑफिस भेजने के बजाय एजेंसी स्तर पर उपलब्धता के अनुसार सिलिंडर देने का प्रयास किया जाए।

      हलवाई से रसोई बनवाने वालों की चिंता बरकरार

    हालांकि, जिन परिवारों की रसोई हलवाई के जरिए चलनी है और जो खुद सामग्री देकर खाना बनवाते हैं, उनकी परेशानी अभी पूरी तरह दूर नहीं हुई है। ऐसे परिवारों के लिए अलग से स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने से असमंजस बना हुआ है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts