Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव को मिली Z+ की सुरक्षा, इर्द-गिर्द रहेंगे NSG कमांडो, 18 गाड़ियों का होगा काफिला

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव को मिली Z+ की सुरक्षा, इर्द-गिर्द रहेंगे NSG कमांडो, 18 गाड़ियों का होगा काफिला
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी जाएगी। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक चौबंद होगा। सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है।

36 NSG कमांडो के घेरे में रहेंगे सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो, 2 SP, 2 ASP, 4 DSP, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे।

एक्शन मोड में नजर आ रहे सीएम

बता दें कि मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेते ही डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने कई अहम फैसले लिए हैं। सीएम ने खुले में मांस और मटन की बिक्री बंद करने का भी आदेश दिया है। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर कई विभागों की जानकारी ली।

गृह विभाग काफी सतर्क

प्रदेश के सीएम की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग काफी सतर्क है। इसी वजह से भाजपा प्रदेश कार्यालय से नए सीएम का नाम घोषित होते ही डॉ. मोहन यादव को सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजभवन और वहां से अपने बंगले तक ले जाया गया था। इसके तुरंत बाद ही सीएम डॉ. यादव के बंगले के बाहर और अंदर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts