Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : 30-31 मार्च को युवा विधायकों का सम्मेलन, 3 राज्यों के 70 से ज्यादा MLA होंगे शामिल

भोपाल में 30 और 31 मार्च को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा विधायक एकत्रित होंगे। करीब 70 से 80 युवा विधायक दो दिन तक संसदीय प्रणाली और विधायी कार्यशैली पर विचार मंथन करेंगे। मुख्य नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ हस्तियां भी सम्मेलन में शामिल हो सकती हैं।
30-31 मार्च को युवा विधायकों का सम्मेलन, 3 राज्यों के 70 से ज्यादा MLA होंगे शामिल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा के विधान परिषद भवन में 30 और 31 मार्च को युवा विधायक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवा विधायकों के प्रशिक्षण और अनुभव साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें विधायकों को नीति निर्माण, स्थानीय प्रशासनिक कार्य और संसदीय कार्यशैली के बारे में गहन जानकारी मिलने का मौका मिलेगा।

    45 वर्ष से कम उम्र के विधायक होंगे शामिल

    विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में तीनों राज्यों के लगभग 70 से 80 युवा विधायक भाग लेंगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ से आने वाले विधायकों की लिस्ट पहले ही मांगी जा चुकी है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी विधायक 45 वर्ष से कम उम्र के होंगे, ताकि युवा प्रतिनिधियों के बीच विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके।

    ये भी पढ़ें: मां ने 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, फिर कर ली खुदकुशी

    लोकसभा अध्यक्ष सहित कई हस्तियां हो सकतीं हैं शामिल

    सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्षों को भी विशेष आमंत्रण भेजा गया है। आयोजकों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति सम्मेलन को अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाएगी।

    सम्मेलन की तैयारियां

    विधानसभा अध्यक्ष और सचिवालय सम्मेलन की तैयारियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थल, बैठकों का शेड्यूल और प्रतिभागियों के आवागमन की योजना पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में सत्र, परिचर्चा और अनुभव साझा करने वाले कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक सत्र में युवा विधायकों को संसदीय कार्यशैली, विधायी प्रक्रियाओं और स्थानीय प्रशासनिक अनुभवों पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

    Latest Posts