Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शर्मनाक! शिवपुरी में युवक को अर्धनग्न कर पीटा, बेल्ट और लात-घूंसे बरसाए, पिटाई का वीडियो बनाकर किया वायरल

Follow on Google News
शर्मनाक! शिवपुरी में युवक को अर्धनग्न कर पीटा, बेल्ट और लात-घूंसे बरसाए, पिटाई का वीडियो बनाकर किया वायरल
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक युवक को अर्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है।  पहले युवक के हाथ-पैर रस्सियों से बांधे, इसके बाद उस पर बेल्ट और लात-घूंसे बरसाए। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक आरोपियों से छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी और पीटते चले गए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित युवक के पिता की जमीन आरोपी पक्ष बटाई पर कृषि कार्य के लिए लेता था। इसके चलते पीड़ित का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। युवक ने बताया कि शनिवार रात को मेरा मोबाइल रामसेवक के घर पर चार्जिंग पर लगा था। मैं वहीं लेने पहुंचा था। लेकिन रामसेवक, हाकिम और सतीश कुशवाह ने शक करते हुए मुझे पकड़ लिया और मुझसे मारपीट की।

तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

घटना सीहोर गांव की है। जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो के आधारर पर पुलिस ने इस मामले में तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट की वजह अफेयर का संदेह बताई जा रही है।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना में पहले आरोपी भाइयों ने पीड़ित युवक के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। उन्होंने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो में युवक बुरी तरह चिल्लाते नजर आ रहा है। वहीं तीनों आरोपी उसे पीटते हुए गालियां दे रहे हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक अपने पिता के साथ सीहोर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव ने रामसेवक कुशवाह, हाकिम कुशवाह और सतीश कुशवाह के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद; 53 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts