Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पानी पीने गए मवेशी को भी लगा करंट

Follow on Google News
उमरिया : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पानी पीने गए मवेशी को भी लगा करंट
उमरिया। जिले में करंट की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम ददरौंडी के बरतराई स्थित नदी में बिजली के तार की चपेट में आने से देर रात करीब 3 बजे युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

मवेशी चराने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, ग्राम बरतराई स्थित नदी में किसी ने मोटर पंप की मदद से पानी निकालने के लिए बिजली तार लगाए थे। शिवकुमार यादव मवेशी चराने के लिए निकले थे। तभी मवेशी नदी में पानी पीने चले गए। इसी बीच मवेशी करंट की चपेट में आ गए, जिससे एक मवेशी की मौत हो गई। घटना को देख युवक मवेशी को बचाने के लिए दौड़ा, जिससे वो भी करंट की चपेट में आ गया और मौके पर मौत हो गई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1704747336667152399[/embed]

पिता और पत्नी को भी लगा करंट

इस पूरी घटना की जानकारी लगते ही बेटे को बचाने पिता लल्ला एवं उनकी पत्नी दौड़ी। बताया जा है कि ये भी करंट की चपेट में आए थे। लेकिन बाल-बाल बच गए। सूत्रों की माने तो घटना स्थल पर एक नहीं बल्कि दो मोटर लगी हुई थी। जिसे घटना के बाद बिजली से अलग किया गया है। घटना के बाद से ही गांव में मातम है। (इनपुट- गोपाल तिवारी) ये भी पढ़ें- इंदौर : नवजात को ट्रेन में छोड़ गई निर्दयी मां, डॉक्टर बोले- 6 घंटे पहले ही पैदा हुआ है मासूम; जांच में जुटी पुलिस मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts