Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Year Ender 2024 : इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये भारतीय, कुछ लोगों के नाम कर देंगे हैरान

Follow on Google News
Year Ender 2024 : इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये भारतीय, कुछ लोगों के नाम कर देंगे हैरान
Year Ender 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कई ऐसे लोग थे जो भारत में काफी चर्चा में रहे और जिन्हें खूब सर्च भी किया गया। गूगल ने भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाले नामों की लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए हम आपको बताते हैं 2024 में सबसे ज्यादा किन्हें सर्च किया गया।

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालांकि वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से पेरिस ओलंपिक 2024 के रेसलिंग फाइनल में नहीं खेल पाई थीं। बाद में विधायक के रूप में जुलाना सीट जीती।

नीतीश कुमार

नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले जनवरी में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल हो गए। 2024 में नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने रहें।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या के लिए IPL 2024 सीजन खराब रहा, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। इसके अलावा वो अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविक के साथ तलाक को लेकर भी खबू चर्चा में रहें।

चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव 2024 में लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की सभी 5 सीटें जीतकर स्व. रामविलास पासवान की विरासत को संभाल लिया। हाजीपुर लोस क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के पुत्र सांसद चिराग पासवान ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद हासिल किया।

पवन कल्याण

पवन कल्याण प्रसिद्ध अभिनेता और एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति दोनों हैं। वर्तमान में, वह आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के पद पर हैं। तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद के दौरान पवन कल्याण अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहें। इस साल आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत के बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

राधिका मर्चेंट

रिलायंस इंड. के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट को भारत में सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्ति के रूप में स्थान मिला। वो अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। अंबानी परिवार में छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की शादी हुई।

शशांक सिंह

शशांक को दिसंबर 2023 में आईपीएल नीलामी के दौरान दुर्घटनावश खरीदा गया था, अब वह 2024 में भारत में शीर्ष खोजे गए लोगों की सूची में हैं। IPL 2024 में किंग्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में 14 मैचों में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए। हाल ही में बेंगलुरु में KSCA लीग में छत्तीसगढ़ के लिए लगातार दो शतक जड़े।

पूनम पांडे

सर्वाइकल कैंसर जागरुकता अभियान के तहत अपनी मौत को फर्जी बताने के बाद पूनम पांडे ने एक अलग तूफान खड़ा कर दिया था। अपनी मौत की अफवाह उड़ाने की वजह से चर्चा में रहीं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया कि 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से उनका निधन हो गया। बाद में उन्होंने खुद ही पुष्टि की कि वह जीवित और स्वस्थ हैं। ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल 2 बार टूटे हिंदी बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स, तो वहीं कई अनोखी कहानियों ने लोगों को किया सोचने पर मजबूर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts