Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हदसा : अचानक ब्रेक लगाने से कार के ऊपर चढ़ा ट्रक, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

Follow on Google News
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हदसा : अचानक ब्रेक लगाने से कार के ऊपर चढ़ा ट्रक, एक परिवार के 5 लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

साले की मौत पर झारखंड जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, झारखंड निवासी उपेंद्र बैठा कई सालों से दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे थे। शुक्रवार को उपेंद्र के साले की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पूरा परिवार ईको में सवार होकर शुक्रवार की रात दिल्ली से झारखंड जा रहा था। उसी दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचते ही जीरो पॉइंट से करीब 25 किमी की दूरी पर उनके आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक मार दी। जिसकी वजह से उपेंद्र की गाड़ी आगे वाली कार में टकरा गई। वहीं पीछे से आ रहा ट्रक उपेंद्र की गाड़ी पर चढ़ गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। कार की छत उड़ गई और गाड़ी पूरी डैमेज हो गई। गाड़ी और उसके आस-पास लोगों के शरीर के टुकड़े बिखरे नजर आए। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

साउथ दिल्ली में रहता था परिवार

हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है। पुलिस ने बताया, कार सवार सभी एक परिवार के हैं और जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे।

मृतकों के नाम

  1. उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष।
  2. बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष।
  3. कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष।
  4. ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष।
  5. सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष।

घायलों के नाम

  1. सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष।
  2. आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष।
  3. आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts