Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान
नई दिल्ली। एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) सोमवार को दो बार डाउन हो गया, जिससे दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली बार यह दोपहर 3 बजे और दूसरी बार शाम 7:20 बजे प्रभावित हुआ। इस दौरान यूजर्स न तो पोस्ट देख पा रहे थे और न ही कोई नया कंटेंट शेयर कर पा रहे थे।

Downdetector की रिपोर्ट

यूजर्स ने वेबसाइट, ऐप और सर्वर कनेक्शन को लेकर शिकायतें की हैं। आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में 18,000, यूके में 10,000 और भारत में 3000 से ज्यादा यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की। हालांकि, कुछ घंटों बाद रात 8 बजे (IST) सेवाएं बहाल कर दी गईं और यूजर्स दोबारा X का उपयोग कर सके। बता दें कि downdetector.in वेबसाइट्स और ऑनलाइन सर्विसेज के रियल टाइम में आउटेज यानी समस्याओं को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है।

आउटेज के कारण यूजर्स को हुई दिक्कतें

प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय "कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें" जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था। हालांकि अब एक्स रिस्टोर हो चुका है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग रात 8 बजे (IST) प्लेटफॉर्म की सेवाएं बहाल कर दी गईं जिससे यूजर्स दोबारा वेबसाइट और ऐप एक्सेस कर सके।
  • भारत में 80% यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पाए। 11% को लॉगिन में दिक्कत आई। 9% को मोबाइल ऐप में समस्या हुई।
  • अमेरिका में 57% यूजर्स को ऐप में परेशानी। 34% को वेबसाइट से समस्या। 9% को सर्वर से जुड़ी दिक्कत।
  • यूके में 61% यूजर्स ऐप एक्सेस नहीं कर सके। 34% को वेबसाइट में दिक्कत। 5% को सर्वर समस्या।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

जब X में आउटेज की जानकारी सामने आई, तो यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और शिकायतें पोस्ट करनी शुरू कर दीं। प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय "कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें" जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था।

अब तक नहीं आया X का आधिकारिक बयान

अब तक X की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आउटेज की असली वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हाल के महीनों में X पर कई बार टेक्निकल गड़बड़ियां देखने को मिली हैं, लेकिन एलन मस्क की टीम की ओर से हमेशा चुप्पी साधी जाती रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts