Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बजरंग पूनिया कंट्रोवर्सी : ‘तिरंगे वाले पोस्टर पर जूता रखा’... इससे पहले भी कई मामलों में रहे हैं हाइलाइट

Follow on Google News
बजरंग पूनिया कंट्रोवर्सी : ‘तिरंगे वाले पोस्टर पर जूता रखा’... इससे पहले भी कई मामलों में रहे हैं हाइलाइट
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। एक बार फिर से वह विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, 17 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर पेरिस ओलंपिक से लौटीं विनेश फोगाट के भव्य स्वागत का मौका था। स्वागत के दौरान बजरंग पूनिया तिरंगे के पोस्टर पर खड़े हो गए। वह जूता पहनकर कार के बोनट पर खड़े थे। वो भीड़ और मीडिया को संभालने के लिए जिस गाड़ी की बोनट पर खड़े थे, उस पर तिरंगे का पोस्टर बना हुआ था। इसी गाड़ी पर साक्षी मलिक के साथ विनेश फोगाट भी सवार थी। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको लेकर यूजर्स ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि बजरंग पूनिया को लेकर कंट्रोवर्सी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी समय-समय पर उनका नाम दूसरी कंट्रोवर्सी से जुड़ता रहा है। आइए जानते हैं बजरंग से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सीज के बारे में...

एशियन गेम्स में बिना ट्रायल दिए खेलने का आरोप

बजरंग पूनिया का 19वें एशियाई खेलों में सीधा प्रवेश 2023 में एक बड़े विवाद का कारण बना था। दरअसल, बजरंग पूनिया को बिना ट्रायल के एशियाई खेलों के लिए चुना गया था। यह फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने मिलकर लिया था। इस फैसले पर विवाद इसलिए हुआ, क्योंकि कई पहलवान और खेल विशेषज्ञ मानते थे कि सभी खिलाड़ियों को ट्रायल में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। इस मुद्दे ने भारतीय कुश्ती समुदाय में काफी असंतोष पैदा किया और कई खिलाड़ियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई।

NADA ने लगाया अस्थाई तौर पर प्रतिबंध

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने बजरंग पुनिया पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया है। NADA के अनुसार बजरंग ने 10 मार्च 2024 को सोनीपत में ट्रायल्स के दौरान यूरिन का सैंपल देने से इनकार कर दिया था, जिस वजह से उन पर एक्शन लिया गया था।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन में की अगुआई

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसे लेकर पहलवानों ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया था। इस आंदोलन की बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ मिलकर अगुआई की थी। इसी दौरान पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार को सरकार को वापस किया था और साक्षी मलिक ने कुश्ती से ही संन्यास ले लिया था। ये भी पढ़ें- विवादों में घिरे रेसलर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट के स्वागत में ‘तिरंगा’ पोस्टर पर खड़े दिखे, लोगों ने जमकर किया ट्रोल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts