PlayBreaking News

WPL : शेफाली की विस्फोटक पारी से दिल्ली ने आरसीबी को हराया

Follow on Google News
WPL : शेफाली की विस्फोटक पारी से दिल्ली ने आरसीबी को हराया

बेंगलुरू। दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा (नाबाद 80 रन) और जेस जोनासेन (नाबाद 61 रन) के विस्फोटक अर्धशतकों से शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को 27 गेंद रहते 9 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली और जोनासेन ने दूसरे विकेट के लिए महज 77 गेंद में 146 रन की अटूट साझेदारी निभाकर आसान जीत दिलाई। शेफाली ने अपनी तेज तर्रार पारी के लिए 43 गेंद खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

वहीं जोनासेन ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 38 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के से नाबाद 61 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान मेग लैंनिंग (02) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। आरसीबी ने एलिस पैरी (नाबाद 60 रन) की अर्धशतकीय पारी से 5 विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली और जोनासेन की मदद से यह लक्ष्य 15.3 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर हासिल कर लिया।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts