Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि, वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में सौंपेंगे चेक

Follow on Google News
इंदौर : हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि, वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में सौंपेंगे चेक
इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे 'मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम' में इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि दी जाएगी। कनकेश्वरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चेक सौंपेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का 224 करोड़ रुपए का बकाया वितरित करेंगे।

श्रमिकों ने लड़ी लंबी लड़ाई

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करेगा। इसमें कहा गया कि बकाया राशि के वितरण से कम से कम 4,800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वर्ष 1992 में इंदौर में मिल बंद होने और दिवालिया प्रक्रिया में चले जाने के बाद हुकुमचंद मिल के श्रमिकों ने अपने बकाया भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे

मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड और श्रमिक संघ ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और निपटान राशि 20 दिसंबर को उच्च न्यायालय में जमा की गई। इस समारोह के दौरान मोदी डिजिटल तरीके से 322 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे और 105 करोड़ रुपए की पूरी हो चुकी परियोजनाएं लोगों को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर 175 दिव्यांग व्यक्तियों को ‘रेट्रोफिटेड' स्कूटर दिए जाएंगे। ये भी पढ़ें- MP Cabinet : मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 25 से 28 मंत्री ले सकते हैं, राजभवन में साढ़े 3 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts