Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 : इंदौर को मिले 5 मैच, होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज

इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार वर्ल्ड कप मैच
Follow on Google News
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 : इंदौर को मिले 5 मैच, होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार इंदौर के होलकर स्टेडियम को पहली बार वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। यहां कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे, जो दोपहर 3 बजे शुरू होंगे।

भारत करेगा 12 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी

भारत को 12 साल बाद फिर से विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। इससे पहले 2013 में भारत ने यह टूर्नामेंट होस्ट किया था। इस बार वर्ल्ड कप 30 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 2 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इन शहरों में होंगे वर्ल्ड कप के मैच

इस बार कुल 28 लीग मुकाबले और 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। मैच इन पांच स्थानों पर होंगे-
  • इंदौर
  • बेंगलुरु
  • गुवाहाटी
  • विशाखापट्टनम
  • कोलंबो

इंदौर में होने वाले 5 मुकाबले

  • 1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
  • 6 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
  • 22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

इंदौर में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खेलेगी पहला मुकाबला

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया को तीन मुकाबले खेलने हैं।

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

  • पहला सेमीफाइनल – 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर)
  • दूसरा सेमीफाइनल – 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में
  • फाइनल मुकाबला – 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में

1997 में भी इंदौर को मिला था वर्ल्ड कप मैच

इंदौर को दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। इससे पहले 1997 में नेहरू स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच खेला गया था, जो टाई हुआ था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts