आज महिलाओं के सुरक्षा घेरे में हैं CM शिवराज, 100 निर्भया बाइक्स को दिखाई हरी झंडी; बोले- 600 वाहन और देंगे

आज महिलाओं के सुरक्षा घेरे में हैं CM शिवराज, 100 निर्भया बाइक्स को दिखाई हरी झंडी; बोले- 600 वाहन और देंगे
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क से 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिसकर्मियों के 100 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं आज सीएम शिवराज की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी को दी गई है।

सशक्त और सक्षम हैं बेटियां

CM ने कहा कि "700 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। थानों में स्कूटी की व्यवस्था की गई, जिससे महिला पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर जा सके। अगले चरण में 600 वाहन उपलब्ध कराएंगे।’ मेरी बेटियों ने अपनी क्षमता का हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेरे लिए खास है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी आज ये बेटियां उठा रही हैं। ये बेटियां सशक्त और सक्षम हैं। [embed]https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1501062614386114561?cxt=HHwWgoDUwdWf7NQpAAAA[/embed]

महिलाओं की मदद करेंगी निर्भया बाइक्स

सीएम ने ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों को निर्भया बाइक्स का नाम दिया गया है। शिवराज ने कहा कि पुलिस सेवा में भी बेटियों ने सफलता प्राप्त की है। इन बेटियों को बधाई देता हूं, जो अब पीड़िता की मदद के लिए मौके पर तुरंत पहुंच सकेंगी। [caption id="attachment_21780" align="aligncenter" width="600"] अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर MP विधानसभा[/caption]

2021 में पहली बार महिलाओं को सुरक्षा में लगाया गया था

ये लगातार दूसरी साल है, जब सीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी सुरक्षा में पुरुषों को नहीं रखा है। 2021 में भी शिवराज की सुरक्षा में पहली बार एक दिन के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts