Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरू आ रही फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने दो दिन बाद किया आरोपी को गिरफ्तार; मिल गई जमानत

Follow on Google News
फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरू आ रही फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने दो दिन बाद किया आरोपी को गिरफ्तार; मिल गई जमानत
बेंगलुरू। इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर के दौरान महिला यात्री से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोपी दो दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। यह हादसा फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरु आ रही लुफ्थांसा की उड़ान में हुआ था। पुलिस ने इस केस में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 नवंबर को उस समय हुई, जब आंध्र प्रदेश के तिरूपति की रहने वाली 32 वर्षीय महिला विमान में सो रही थी और उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके निजी अंगों को छुआ और दुर्व्यवहार किया।

महिला के समझाने के बाद भी लगातार करता रहा परेशान

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने आरोपी को दूर रहने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा। बाद में महिला ने क्रू मेंबर्स से कहकर अपनी सीट बदलवा ली, क्योंकि आरोपी यात्रा के दौरान उसे लगातार परेशान कर रहा था। परेशान महिला ने बेंगलुरु में फ्लाइट लैंड होने के बाद केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद फ्लाइट के पैसेंजर रिकॉर्ड से उस यात्री की जानकारी निकालकर उसे हिरासत में लिया गया। केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे इस मामले में जमानत दे दी। ये भी पढ़ें- मानव तस्करी मामला : 10 राज्यों में NIA की छापेमारी, कई ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी; देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts