ससुरालवाले और पति की दो गर्लफ्रेंड से परेशान होकर महिला किया सुसाइड, तलाक का नोटिस मिलने से डिप्रेशन में थी

Follow on Google News
ससुरालवाले और पति की दो गर्लफ्रेंड से परेशान होकर महिला किया सुसाइड, तलाक का नोटिस मिलने से डिप्रेशन में थी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने ससुरालवाले और डॉक्टर पति सहित पति की दो गर्लफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

    सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप 

    बता दें कि, भोपाल के अयोध्या नगर बायपास स्थित डी-मार्ट के पास रहने वाली 35 वर्षीय किरण मीणा ने बुधवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किरण के कमरे से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पति, उसके भाई दुर्गा प्रसाद, मां कल्लो बाई, बहनें मथुरा, लता, ममता और पति की दो गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। 

    वहीं, सुसाइड नोट में किरण ने लिखा है कि उसके ससुराल वाले उसे संतान न होने को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। इसी बात को लेकर पति ने उसे तलाक का नोटिस भी दिया था। जिससे वह डिप्रेशन में थी। महिला ने कहा कि पति मुझसे बात भी नहीं करता। अब मैं और इंसल्ट बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। इसलिए मैं यह कदम उठाने जा रही हूं। 

    Uploaded media
    Uploaded media

    मैं एक बहुत बुरी बेटी हूं... सॉरी मम्मी और पापा 

    किरण ने आगे नोट में लिखा कि, मेरी हिंदी राइटिंग अच्छी नहीं हैं। Sorry... मेरी लाश और मेरा सारा सामान मरने के बाद हर चीज पर सिर्फ मेरे मम्मी-पापा का हक होगा। लव यू मम्मी-पापा... सभी लोग अपना ख्याल रखना। मैं एक बहुत बुरी बेटी हूं सॉरी... मेरा अंतिम संस्कार सिर्फ अपनी बेटी के रूप में करना, मेरे ही पैसा का इस्तेमाल कर अंतिम संस्कार करना। स्कूटी पी-1 पार्किंग में है।

    पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा शव

    गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद किरण का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया। इस दौरान ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में नहीं आया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts